इंटरनेट डेटा है ऑक्सीजन, बोले मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने मंगलवार को इंटरनेट डेटा को डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए ‘ऑक्सीजन’ और इस युग का ‘तेल’ करार दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दस साल में भारत दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा और यह उपलब्धि हासिल करने के लिए भारतीय दूरसंचार व आईटी उद्योग को बड़ी भूमिका निभानी होगी।

इंटरनेट डेटा है ऑक्सीजन, बोले मुकेश अंबानी
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने मंगलवार को इंटरनेट डेटा को डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए ‘ऑक्सीजन’ और इस युग का ‘तेल’ करार दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दस साल में भारत दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा और यह उपलब्धि हासिल करने के लिए भारतीय दूरसंचार व आईटी उद्योग को बड़ी भूमिका निभानी होगी।

अपनी नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के नि:शुल्क डेटा व वॉयस प्लान के जरिए घरेलू बाजार को हिला देने वाले अंबानी पहली इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

इंटरनेट के बढ़ते प्रचलन और बढ़ती डेटा खपत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि डेटा ही डिजिटल अर्थव्यवस्था की ऑक्सीजन है। उन्होंने कहा,‘हम भारतीयों को इस महत्वपूर्ण संसाधन से वंचित नहीं कर सकते। हमें किफायती कीमतों पर सबको समान हाईस्पीड डेटा उपलब्ध करवाना होगा।’ उन्होंने हर भारतीय के लिए किफायती स्मार्टफोन की उप​लब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया ताकि वह असीमित ज्ञान व इंटरनेट की ताकत से जुड़ सके।

देश में 4जी प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाए जाने का जिक्र करते हुए अंबानी ने कहा कि भारत में 4जी दूरसंचार कवरेज एक साल में 2जी नेटवर्क से आगे निकल जाएगा। अंबानी ने कहा कि डिजिटल क्रांति के बूते भारत अगले दस साल में 7000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था होगा और दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

बता दें कि रिलायंस जियो ने अपनी सेवाओं के पहले ही साल में 12.8 करोड़ ग्राहक हासिल कर रिकार्ड कायम किया है। कंपनी 1,500 रुपये की जमानती राशि में 4जी फीचर फोन पेश करने जा रही है।

डिजिटल इंडिया के सपने का जिक्र करते हुए उन्होंने सहयोग व भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘कोई भी कंपनी या सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती। मिलकर ही हम इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।’
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »