PM मोदी ने कहा, भारत इस दशक के आखिर तक 6G सेवाएं शुरू करने को तैयार

वहीं, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि 5G सेवाएं 12 अक्टूबर तक शुरू हो सकती हैं।

विज्ञापन
Richa Sharma, अपडेटेड: 26 अगस्त 2022 12:14 IST
ख़ास बातें
  • ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022’ में बोले पीएम मोदी
  • इस दशक के आखिर तक 6जी सेवाओं के आने की बात
  • वहीं, 5G का रोलआउट 12 अक्‍टूबर तक हो सकता है

टेलिकॉम प्रोवाइडर्स ने अपने ग्राहकों को 5G सेवाओं के शुरू होने के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है।

भारत में आने वाले महीनों में 5G टेलीकॉम सेवाएं शुरू होने वाली हैं। इसके लॉन्च से पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश इस दशक के आखिर तक 6G सर्विसेज को भी पेश करने की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी ने यह घोषणा ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022' ग्रैंड फिनाले को संबोधित करते हुए की। इससे पहले आज केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया कि 5G सेवाएं 12 अक्टूबर तक शुरू हो सकती हैं। पहले इसे 29 सितंबर तक लॉन्च करने का अनुमान लगाया गया था।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 के ग्रैंड फिनाले में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि हम इस दशक के अंत तक 6G लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार गेमिंग और मनोरंजन में इंडियन सॉल्‍यूशंस को प्रोत्साहित कर रही है।
 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5G सेवाओं को शुरू करने की संभावित तारीख की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो से तीन साल में 5G सेवाएं सभी प्रमुख शहरों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच जाएंगी। सरकार का यह भी दावा है कि 5G सेवाएं सस्ती और सुलभ होंगी।

इस बीच, टेलिकॉम प्रोवाइडर्स ने अपने ग्राहकों को 5G सेवाओं के शुरू होने के बारे में सूचित करना शुरू कर दिया है। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अदानी डेटा नेटवर्क और वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में संपन्न हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लिया था। जियो और एयरटेल ने इस नीलामी में सबसे ज्‍यादा एयरवेव हासिल की हैं।  
Advertisement

पीटीआई के मुताबिक, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5G को बहुत तेजी से रोलआउट करने के लिए सभी जरूरी कदम बहुत अच्छे और व्यवस्थित तरीके से उठाए जा रहे हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) के मुताबिक, जिन 13 शहरों में सबसे पहले 5G सेवाओं को रोलआउट किया जाएगा, उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं। 

इससे पहले 15 अगस्‍त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में बहुत जल्‍द 5G सेवाओं की शुरुआत होगी। यह 10 गुना फास्‍ट और लैग-फ्री कनेक्टिविटी ऑफर करेगी। उन्‍होंने कहा था कि अब हम 5G के युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं... लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. अनलिमिटेड इंटरनेट, 22 से ज्यादा OTT और कॉलिंग वाले ब्रॉडबैंड प्लान, सिर्फ 1 रिचार्ज में मिलेगा सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  3. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  4. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  5. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  6. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  7. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  8. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  9. इजरायल-गाजा युद्ध: 76 लाख पेट्रोल कारों के बराबर निकला कार्बन! रिपोर्ट में खुलासा
  10. अपने खोए हुए सामान को कैसे करें ट्रैक, Google में Find Hub का फीचर ऐसे करेगा मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.