चांद पर 4जी नेटवर्क के लिए नोकिया, वोडाफोन और ऑडी ने मिलाया हाथ!

अगले साल चांद पर भी 4जी कनेक्टिविटी हो सकती है। नोकिया, वोडाफोन और ऑडी की साझेदारी में मून मिशन के तहत इस उपलब्धि को अंजाम दिए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

चांद पर 4जी नेटवर्क के लिए नोकिया, वोडाफोन और ऑडी ने मिलाया हाथ!
ख़ास बातें
  • अगले साल 4जी कनेक्टिविटी चांद पर भी होगी
  • नोकिया, वोडाफोन और ऑडी की साझेदारी में शुरू हुआ खास मून मिशन
  • मून मिशन के तहत चांद पर 4जी नेटवर्क दिए जाने की बात
विज्ञापन
अगले साल चांद पर भी 4जी कनेक्टिविटी हो सकती है। नोकिया, वोडाफोन और ऑडी की साझेदारी में मून मिशन के तहत इस उपलब्धि को अंजाम दिए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वोडाफोन जर्मनी, नोकिया और कार निर्माता ऑडी ने मंगलवार को बताया कि हम सभी (कंपनियां) इस मिशन के तहत काम कर रहे हैं। बताया गया कि जिस दिन चांद पर पहले नासा वैज्ञानिक ने कदम रखा था, उसके ठीक 50 साल बाद इस मिशन को अंजाम दिया जाएगा। वोडाफोन ने बताया कि उसने नोकिया को इस मिशन में तकनीकी साझेदार बनाया है, जो स्पेस-ग्रेड नेटवर्क तैयार करेगा। इसके लिए एक हार्डवेयर का एक टुकड़ा तैयार होगा, जिसका वज़न शक्कर के थैले से भी कम होगा।

वोडाफोन ने बताया, ''कंपनियां बर्लिन की पीटीसाइंटिस्ट कंपनी के साथ काम में जुट गई हैं। साल 2019 में केप कैनावेरल से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर मुहिम को लॉन्च किया जाएगा।'' वोडाफोन जर्मनी के सीई हैन्स अमेत्सरीटर ने  कहा, ''इस प्रोजेक्ट में मोबाइल नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास की आधुनिक तकनीक शामिल की गई है।'' मिशन में योगदान दे रहे एक अन्य अधिकारी ने बताया, ''हमने 5जी नेटवर्क न चुनकर 4जी नेटवर्क इसलिए चुना क्योंकि 5जी तकनीक उस दौरान टेस्टिंग की दिशा में होगी और संभव है कि वह चांद से बेहतर काम करने में सक्षम ना हो।''

भारत की बात करें तो जियो, एयरटेल, वोडाफोन जैसी निजी कंपनियों का 4जी नेटवर्क देशभर में फैला है, आइडिया जल्द वीओएलटीई सर्विस लॉन्च करने जा रही है। वहीं, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 4जी सुविधा फिलहाल केरल के कुछ सर्कल में ही उपलब्ध करवाई है। बाकी जगह बीएसएनएल 3जी सेवाएं ही मुहैया करवा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moon, Nokia, Science, Telecom, Vodafone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »