MTNL के इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल, कीमत 98 रुपये

MTNL ने Reliance Jio से मुकाबले के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। एमटीएनएल के इस नए रीचार्ज पैक की कीमत 98 रुपये है। 98 रुपये का रीचार्ज कराने पर आपको कुल 2 जीबी 2 जी/3 जी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 18:19 IST
ख़ास बातें
  • Airtel और Reliance Jio के पास भी मौजूद है 98 रुपये वाले प्लान
  • दिल्ली और मुंबई सर्किल में उपलब्ध है MTNL का यह प्लान
  • MTNL के नए प्रीपेड प्लान में मिलेगा 2 जीबी डेटा
सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL ने Reliance Jio से मुकाबले के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। एमटीएनएल के इस नए रीचार्ज पैक की कीमत 98 रुपये है। 98 रुपये का रीचार्ज कराने पर आपको कुल 2 जीबी 2 जी/3 जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल एवं एसटीडी) और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। MTNL का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। MTNL का यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। केवल दिल्ली और मुंबई सर्किल में ही एमटीएनएल की सर्विस उपलब्ध है। इसका मतलब यह हुआ कि फ्री कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा केवल इन दोनों शहरों में ही वैध होगी।

98 रुपये वाले MTNL रीचार्ज पैक की जानकारी Telecom Talk साइट की रिपोर्ट से सामने आई है। हमें इस रीचार्ज पैक की जानकारी MTNL की आधिकारिक साइट पर नहीं मिली है। MTNL ने अभी अपनी 4 जी सर्विस को भारत में शुरू नहीं किया, इसी कारण 98 रुपये के रीचार्ज पैक पर 2 जी/3 जी डेटा दिया जा रहा है। 2 जीबी डेटा खपत के बाद 2p/ 10KB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।
Advertisement

Reliance Jio के पास भी 98 रुपये वाला रीचार्ज उपलब्ध है। रिलायंस जियो के इस प्लान में भी यूजर्स को 2 जीबी डेटा मुहैया कराया जाता है। फर्क केवल इतना है कि यूजर्स को 4 जी डेटा दिया जाता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), 300 एसएमएस के साथ Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस साल जून में Airtel ने अपने 99 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया था। एयरटेल के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी 3 जी/4 जी डेटा मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। MTNL के पास 171 रुपये का रीचार्ज प्लान भी मौजूद है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी 2 जी/ 3 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (मुंबई और दिल्ली सर्किल में) और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.