MTNL ने उतारे नए रीचार्ज पैक, Jio से होगा मुकाबला

MTNL अपनी सेवाओं को 4जी सेवा दे रहे अन्य निजी टेलीकॉम कंपनियों से टक्कर लेने के लिए 190 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 26 मई 2018 17:05 IST

MTNL ने उतारे नए रीचार्ज पैक

MTNL अपनी सेवाओं को 4जी सेवा दे रहे अन्य निजी टेलीकॉम कंपनियों से टक्कर लेने के लिए 190 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। अब इस सरकारी कंपनी ने 171 रुपये, 197 रुपये, 231 रुपये, 365 रुपये और 421 रुपये वाला रीचार्ज पैक उतारा है। इनमें 3 जीबी डेटा हर दिन का लाभ मिलेगा और वैधता 84 दिन रहेगी। ध्यान रहे, यह ऑफर एमटीएनएल के प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए होगा, जो दिल्ली-एनसीआर सर्कल में लागू होगा।

पहला रीचार्ज पैक 171 रुपये का है, जो 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन का लाभ देता है। इसकी वैधता 28 दिन की होगी। डेटा लाभ के अलावा यूज़र को असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस मिलेंगे, जो होम नेटवर्क पर लागू होंगे। अगला रीचार्ज 197 रुपये वाला है, जिसमें यूज़र को 35 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस दैनिक लाभ के साथ आएगा। द्यान रहे, डेटा एमटीएनएल के होम नेटवर्क और नेशनल रोमिंग, दोनों में काम करेगा। डेटा की सीमा के बाद 3 पैसा प्रति 10 केबी की दर से चार्ज किया जाएगा।

एमटीएनएल के 231 रुपये वाले पैक की बात करें तो यह 2.5 जीबी डेटा हर दिन देगा। प्लान में असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस का लाभ शामिल है। प्लान की वैधता 42 दिन की होगी। वहीं, 365 रुपये वाला पैक यूज़र को 3 जीबी डेटा हर दिन देगा। इसकी वैधता 84 दिन के लिए होगी। ध्यान रहे, मुफ्त वॉयस कॉल और 100 एसएमएस का लाभ भी दोनों पैक में शामिल रहेगा। एमटीएनएल का कहना है कि ऑफर सीमित समय के लिए है व 197 रुपये वाला प्लान उनके लिए है, जो फ्रेश रीचार्ज करवाते हैं।

Jio के 498 रुपये वाले पैक पर विस्तार से जाएं तो यह यूज़र को 2 जीबी डेटा हर दिन देता है। वैधता रहती है 91 दिनों की। यानी, कुल 182 जीबी डेटा इसमें मिलता है। प्रति जीबी डेटा की कीमत निकलती है 2.73 रुपये। इस पैक में भी असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ शामिल है।

एयरटेल के 558 रुपये वाले प्लान की बात करें तो कंपनी इसमें 3 जीबी डेटा प्रतिदिन देती है। इसके अलावा ग्राहकों को मिलते हैं असीमित, लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग में वॉयस कॉल, 100 लोकल व एसटीडी एसएमएस हर दिन। तय की गई डेटा लिमिट के बाद यूज़र को 128केबीपीएस की रफ्तार से डेटा मिलता है। हालांकि, वॉयस कॉल की एफयूपी सीमा नहीं है। डेटा का लाभ कुल 246 जीबी है। इसका मतलब, एयरटेल 2.26 रुपये प्रति जीबी की दर से डेटा दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MTNL, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.