28 दिन की वैलिडिटी वाला JioPhone का सबसे सस्ता प्लान देता है 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

JioPhone के 91 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 100MB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है और साथ ही कुल 200MB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है, जिसे पूरी वैधता के बीच कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2022 21:18 IST
ख़ास बातें
  • 91 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 100MB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है
  • इसके अलावा कुल 200MB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है
  • अलिमिटेड कॉलिंग, 50 फ्री SMS और फ्री Jio ऐप्स एक्सेस के साथ आता है प्लान

JioPhone का सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 23 दिन है

Jio इस समय भारत में सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी प्रीपेड रिचार्ज प्लान रखने वाला टेलीकॉम ऑपरेटर है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे सस्ते प्लान हैं, जो आपको डेली डेटा जरूरतों को तो पूरा करते ही हैं, साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स भी देते हैं। हालांकि, JioPhone के लिए उपलब्ध रिचार्ज प्लान आम प्रीपेड प्लान से अलग हैं। यूं तो जियोफोन के लिए उपलब्ध सबसे सस्ता प्लान (Jiophone cheapest recharge plan) 75 रुपये में आता है, लेकिन इसमें 23 दिनों की वैधता मिलती है। यदि आप 28 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता जियोफोन प्लान तलाश रहे हैं, तो आपको 91 रुपये खर्च करने होंगे।
 

JioPhone Rs 91 prepaid recharge plan details

JioPhone के 91 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 100MB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है और साथ ही कुल 200MB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है, जिसे पूरी वैधता के बीच कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि प्लान की कुल वैलिडिटी 28 दिन हैं, इस हिसाब से आपको इस जियोफोन प्लान में कुल 3GB (100MB/Day + 200MB) मिलेगा। डेली डेटा का कोटा खत्म होने के बाद भी आप अनलिमिटेड ब्राउज़िंग कर सकते हैं, लेकिन स्पीड 64 Kbps हो जाएगी।
Advertisement

इस प्लान में अलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है और साथ ही आपको कुल 50 फ्री SMS भी मिलते हैं। प्लान में Jio Cinema, JioTV, Jio Clouds सहित कई जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी शामिल है।

यदि आप JioPhone के इस प्लान की तुलना Jio के सबसे सस्ते, यानी 155 रुपये के वैल्यू प्लान से की जाए, तो उसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस डेटा को आप वैलिडिटी के दौरान कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 फ्री SMS का फायदा भी मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, JioPhone, JioPhone recharge plans
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.