अब Jio के बिजनेस ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगी 200GB तक क्लाउड स्टोरेज, 39,600GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

Jio ने बिजनेस ब्रॉडबैंड को और स्मार्ट बनाते हुए JioAICloud Enterprise स्टोरेज जोड़ा है। अब कंपनियों को इंटरनेट, वॉइस कॉलिंग और क्लाउड स्टोरेज, ऑल-इन-वन पैकेज में मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 18:11 IST
ख़ास बातें
  • 801 रुपये और 1,001 रुपये को JioAICloud Enterprise के साथ अपडेट किया है
  • इनमें 39,600GB वार्षिक हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग शामिल है
  • 1,001 रुपये के प्लान में 200GB JioAICloud स्टोरेज शामिल

Jio के नए प्लान छोटे और मीडियम साइज बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं

Photo Credit: Jio

Reliance Jio अब सिर्फ इंटरनेट प्रोवाइडर नहीं रह गया है, कंपनी ने अपने बिजनेस ब्रॉडबैंड प्लान्स को और पावरफुल बनाते हुए इसमें JioAICloud Enterprise स्टोरेज जोड़ दिया है। इस नए इंटीग्रेशन के बाद अब एंटरप्राइज कस्टमर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट, सिक्योर क्लाउड स्टोरेज और कम्युनिकेशन सर्विस एक साथ एक ही पैकेज में मिलेंगे। इसका मकसद छोटे और मीडियम बिजनेस के लिए एक ही प्लेटफॉर्म से अपने डेटा को स्टोर, सिंक और मैनेज कर सकने की सुविधा देना है।

Jio ने अपने दो बिजनेस ब्रॉडबैंड प्लान्स - 801 रुपये और 1,001 रुपये को JioAICloud Enterprise के साथ अपडेट किया है। 801 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड, 39,600GB वार्षिक हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है। वहीं 1,001 रुपये वाला प्लान 200Mbps तक की स्पीड, वही डेटा लिमिट और 200GB JioAICloud स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही प्लान्स में हाई-स्पीड लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 1Mbps तक गिर जाती है।

Jio का ये कदम सीधे तौर पर छोटे और मीडियम साइज बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि अब उन्हें इंटरनेट और क्लाउड स्टोरेज के लिए अलग-अलग सेवाएं नहीं लेनी होंगी। एक ही पैकेज में डेटा मैनेजमेंट, कोलैबोरेशन और कम्युनिकेशन सब हो जाएगा।

गौरतलब है कि Reliance ने अगस्त में JioAICloud में कई AI फीचर्स जोड़े थे जैसे सर्च, डेटा कैटेगराइजेशन और कंटेंट क्रिएशन टूल्स। यह सर्विस 2024 में लॉन्च हुई थी और सभी Jio यूजर्स को 100GB तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज देती है।

वहीं, Airtel ने हाल ही में अपने पोस्टपेड और Wi-Fi यूज़र्स के लिए Google One Cloud का छह महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है, जिसमें 100GB स्टोरेज दिया जा रहा है। ऐसे में Jio का यह कदम इंडस्ट्री में क्लाउड बेस्ड डिजिटल सॉल्यूशंस की रेस को और तेज कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, JioAICloud, JioAICloud Enterprise
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.