Airtel के 99 रुपये के प्लान से बेहतर है Jio का 91 रुपये का रीचार्ज, जानें कैसे?

Jio और Airtel टेलीकॉम इंडस्ट्री की दो बड़ी दिग्गज कंपनियां हैं। यूज़र्स की जरूरत और सहुलियत को ध्यान में रखते हुए हमने Airtel के 99 रुपये के प्लान की तुलना Jio के 91 रुपये के प्लान से की है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2021 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Airtel और Jio के प्लान में मिलती है 28 दिन की वैलिडिटी
  • एयरटेल के प्लान में मिलता है 200MB डाटा
  • जियो के प्लान में मिलता है डेली 100MB डाटा
Airtel, Jio और Vi (Vodafone Idea)तीनों टिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में अपने मौजूदा कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जो कि हर यूज़र्स की जेब पर एक तगड़ा वार था। हालांकि, अब यूज़र्स इस तलाश में हैं कि कौन-सी टेलीकॉम कंपनी उन्हें किफायती दाम में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स प्रदान करती हैं। ऐसे में उनकी सहुलियत को देखते हुए हमने तीनों कंपनियों के किफायती रीचार्ज प्लान्स पर नज़र डाली। Airtel और Vi कंपनी का 99 रुपये वाला सस्ता टेलीकॉम प्लान पूरी तरह से एक जैसा है। हालांकि, Jio कंपनी उससे कम कीमत वाले रीचार्ज प्लान में एयरटेल और वीआई कंपनी के रीचार्ज प्लान से बेहतर बेनेफिट अपने 91 रुपये के रीचार्ज प्लान में ऑफर कर रही है।

Jio और Airtel टेलीकॉम इंडस्ट्री की दो बड़ी दिग्गज कंपनियां हैं। यूज़र्स की जरूरत और सहुलियत को ध्यान में रखते हुए हमने Airtel के 99 रुपये के प्लान की तुलना Jio के 91 रुपये के प्लान से की है। कीमत के साथ-साथ हमने बेनेफिट्स के मामले में यह प्लान एक-दूसरे से कितने अलग हैं यह जानकारी इस लेख के माध्यम से प्रदान की है।
 

Jio का 91 रुपये का प्लान-

जियो के 91 रुपये के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को कुल मिलाकर 3 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है, इसमें डेली 100MB डाटा और कंपनी दवारा 200MB एक्स्ट्रा डाटा शामिल है। साथ ही यह प्लान अनलिमिटिड फ्री वॉयस कॉलिंग सुविधा से भी लैस है। इसके अलावा, इस प्लान में एक और सबसे लाभदायक बेनेफिट मौजूद है वो यह है कि इस प्लान के तहत यूज़र्स को 50 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।
 

Airtel का 99 रुपये का प्लान-

एयरटेल के 99 रुपये के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को कुल मिलाकर 200MB डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है। साथ ही इसमें 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है, जिसमें आपसे 1 सेकेंड 1 पैसा शुल्क कॉलिंग के लिए लिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और इसमें SMS बेनेफिट को शामिल नहीं किया गया है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.