Jio Vs Airtel Vs Vodafone Vs BSNL: किसका वार्षिक प्रीपेड प्लान बेहतर?

आपको अपनी ज़रूरत के हिसाब से Airtel, Jio, Vodafone और BSNL के बेहतरीन प्लान मिल जाएंगे। हम इस लेख में आपको एक साल की वैधता वाले प्लान से रूबरू कराएंगे। बता दें कि ये प्रीपेड रीचार्ज पैक हैं।

Jio Vs Airtel Vs Vodafone Vs BSNL: किसका वार्षिक प्रीपेड प्लान बेहतर?
ख़ास बातें
  • Reliance Jio के पास साल भर की वैलिडिटी वाले दो प्लान हैं
  • Airtel का वार्षिक प्रीपेड पैक 1,699 रुपये का है
  • Vodafone ने 1,499 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा है
विज्ञापन
करीब 2 साल पहले टेलीकॉम मार्केट में Reliance Jio की एंट्री के बाद ग्राहकों की चांदी हो गई। जियो की राह पर चलते हुए Airtel, Vodafone, Idea और BSNL जैसी कंपनियों ने एक के बाद दूसरे किफायती प्लान मार्केट में उतारे। हालांकि, नए प्लान लॉन्च करने का सिलसिला अब थमा है। लेकिन मोबाइल यूज़र की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्रयोग अब भी ज़ारी हैं।

इन दिनों ज़्यादा दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान चलन में हैं। सारी टेलीकॉम कंपनियां ज़्यादा दिनों की वैधता वाले प्लान पेश कर चुकी हैं। आपको अपनी ज़रूरत के हिसाब से Airtel, Jio, Vodafone और BSNL के बेहतरीन प्लान मिल जाएंगे। हम इस लेख में आपको एक साल की वैधता वाले प्लान से रूबरू कराएंगे। बता दें कि ये प्रीपेड रीचार्ज पैक हैं।
 

Jio का प्लान

जियो के पास सालाना वैलिडिटी वाले दो प्लान हैं। रिलायंस जियो के ये दोनों ही प्लान 360 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। 4,999 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है और इस्तेमाल के लिए कुल 350 जीबी डेटा दिया जाता है। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में हर दिन 4जी स्पीड में इंटरनेट इस्तेमाल करने की कोई सीमा नहीं है। इसके साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकते हैं। 350 जीबी डेटा खत्म हो जाने यूज़र को 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा।

360 दिनों की वैधता वाला Jio का दूसरा प्लान 9,999 रुपये का है। इस प्लान में डेटा को छोड़कर बाकी फायदे 4,999 रुपये वाले प्लान के ही मिलते हैं। इस प्लान में कुल 750 जीबी डेटा दिया जाता है।
 

Airtel का प्लान

Airtel ने Reliance Jio से मुकाबले के लिए अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए हाल ही में एक नया वार्षिक प्लान लॉन्च किया था। एयरटेल के इस नए प्लान की कीमत 1,699 रुपये है।  एयरटेल का 1,699 रुपये वाला प्रीपेड पैक अनलिमिटेड एसटीडी, रोमिंग, लोकल कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है। इसके अतिरिक्त एयरटेल टीवी ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
 

BSNL का प्लान

जब बाकी टेलीकॉम कंपनियां वार्षिक प्लान लॉन्च कर रही हैं तो ऐसे में BSNL कैसे पीछे रहती। बीएसएनएल के पास 1,699 और 2,099 रुपये के प्लान हैं। दोनों ही प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। यूज़र इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा पा सकते हैं और साथ में डेटा भी मिलता है।
 

Vodafone का प्लान

Jio और Airtel की तरह Vodafone ने भी कुछ दिनों पहले 1,499 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा था। नए वोडाफोन रीचार्ज पैक में वोडाफोन सब्सक्राइबर को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा मिलेगा। 1,499 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक में सभी प्रीपेड ग्राहकों को Vodafone Play ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस पर ग्राहक लाइव टीवी और सिनेमा का लुत्फ उठा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Vodafone, Idea, Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  2. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  6. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  8. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  9. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  10. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »