5G में Jio आगे या Airtel? लेटेस्‍ट रिपोर्ट में खुलासा, Vi, BSNL का क्‍या है हाल, जानें

Jio Vs Airtel : ओपन सिग्नल की लेटेस्‍ट रिपोर्ट में अलग-अलग कैटिगरीज में इन कंपनियों को परखा गया। कई मामलों में जियो आगे है, तो कई में एयरटेल।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2024 15:58 IST
ख़ास बातें
  • ओपन सिग्‍नल की नई रिपोर्ट
  • जियो और एयरटेल के बीच मुकाबला
  • 5जी एक्‍सपीरियंस में एयरटेल है आगे

एयरटेल की 5जी डाउनलोड स्‍पीड 239.7 एमबीपीएस है, जबकि जियो की स्‍पीड 224.8 एमबीपीएस है।

भारत में 5G मोबाइल नेटवर्क को रोलआउट करने में जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) सबसे आगे हैं। दोनों कंपनियां दंभ भरती हैं कि उनका नेटवर्क सबसे तेज और विस्‍तृत है। ओपन सिग्नल की लेटेस्‍ट रिपोर्ट में अलग-अलग कैटिगरीज में इन कंपनियों को परखा गया। कई मामलों में जियो आगे है, तो कई में एयरटेल। ओवरऑल डाउनलोड स्‍पीड एक्‍सपीरियंस में जियो ने बाजी मारी है, तो ओवरऑल अपलोड स्‍पीड एक्‍सपीरियंस में एयरटेल विजेता बनी है। 5G अपलोड और डाउनलोड स्‍पीड में एयरटेल आगे है। रिपोर्ट की खास बात है कि वोडा-आइडिया और बीएसएनएल किसी भी कैटिगरी में आगे नहीं हैं। कुल 14 पहलुओं को सामने रखा गया है, जिनमें ज्‍यादातर में एयरटेल, जियो से आगे है।   

ओपन सिग्नल ने मोबाइल एक्‍सपीरियंस अवॉर्ड्स 2024 नाम से रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें मुख्‍य रूप से 4 कैटिगरी हैं। पहली कैटिगरी ‘ओवरऑल एक्‍सपीरियंस' की है। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो एक्‍सपीरियंस में एयरटेल आगे है। लाइव वीडियो एक्‍सपीरियंस, गेम एक्‍सपीरियंस और अपलोड स्‍पीड एक्‍सपीरियंस में भी एयरटेल आगे है। डाउनलोड स्‍पीड एक्‍सपीरियंस में जियो आगे है। 
Advertisement

दूसरी कैटिगरी है 5G एक्‍सपीरियंस की। इसमें 5G वीडियो एक्‍सपीरियंस में एयरटेल आगे है। 5G लाइव वीडियो एक्‍सपीरियंस, 5G गेम्‍स एक्‍सपीरियंस, 5G डाउनलोड और 5G अपलोड एक्‍सपीरियंस में भी एयरटेल सबसे आगे है। 

कवरेज कैटिगरी में जियो विजेता बनी है। उसने कवरेज एक्‍सपीरियंस, उपलब्‍धता और 5जी उपलब्‍धता में एयरटेल को पीछे छोड़ा है। कंसिस्‍टेंट क्‍वॉलिटी में भी जियो, एयरटेल से आगे रही है। ओपन सिग्नल ने 5जी के मामले में वीआई और बीएसएनएल को नहीं परखा, क्‍योंकि इनके नेटवर्क अभी लॉन्‍च नहीं हुए हैं, लेकिन क्‍वॉलिटी में भी वीआई और बीएसएनएल दोनों कंपनियों जियो और एयरटेल से पीछे हैं। पता चलता है कि बीएसएनएल के नेटवर्क से यूजर सबसे ज्‍यादा परेशान होते हैं।  
Advertisement
 

जियो की 5G स्‍पीड एयरटेल से 15mbps कम 

रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की 5जी डाउनलोड स्‍पीड 239.7 एमबीपीएस रिकॉर्ड हुई, जबकि जियो की स्‍पीड 224.8 एमबीपीएस रिकॉर्ड हुई। एयरटेल की 5जी अपलोड स्‍पीड 23.3 एमबीपीएस है, तो जियो की 5जी अपलोड स्‍पीड 12.7 एमबीपीएस है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.