Jio और Airtel के हर दिन 2 जीबी से ज़्यादा डेटा वाले प्लान में कौन बेहतर?

अब भारतीय पहले की तुलना में ज़्यादा डेटा की खपत कर रहे हैं। और जमकर एचडी वीडियो और ऑडियो कंटेट का मज़ा ले रहे हैं। आइये जानते हैं Airtel और Jio के उन चुनिंदा पैक के बारे में जिनमें 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जनवरी 2018 17:10 IST
ख़ास बातें
  • जियो के 799 रुपये वाले प्रीपेड पैक में हर रोज 3 जीबी डेटा मिलता है
  • एयरटेल के 549 रुपये वाले पैक में 3 जीबी डेटा हर रोज़ मिलता है
  • जबकि 799 रुपये वाले प्रीपेड पैक में 3.5 जीबी डेटा हर रोज मिलता है
2016 में आधिकारिक लॉन्च के बाद से ही रिलायंस जियो ने भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को जियो के चलते भारतीय ग्राहकों के लिए अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में बदलाव करने पड़े। इसका नतीज़ा हुआ कि ग्राहकों को अब नए पैक में कम कीमत पर ज़्यादा डेटा मिल रहा है।

अब भारतीय पहले की तुलना में ज़्यादा डेटा की खपत कर रहे हैं। और जमकर एचडी वीडियो और ऑडियो कंटेट का मज़ा ले रहे हैं। आइये जानते हैं Airtel और Jio के उन चुनिंदा पैक के बारे में जिनमें 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है।

रिलायंस जियो
सबसे पहले बात करते हैं उस मोबाइल कंपनी की जिसने मोबाइल डेटा वॉर शुरू किया। रिलायंस जियो ने पिछले साल अपने सब्सक्राइबरके लिए किफ़ायती डेटा पैकेज लॉन्च किे। आइये जानते हैं रिलायंस जियो के उन पैक के बारे में जिनमें 2 जीबी से ज़्यादा 4जी डेटा हर रोज मिलता है।
Advertisement

प्रीपेड
रिलायंस जियो के एक प्रीपेड पैक में हर रोज़ 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है। 799 रुपये वाले पैक में 3 जीबी 4जी डेटा के अलावा, सभी नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल+एसटीडी+रोमिंग), मुफ्त अनलिमिटेड एसएमएस और सभी जियो ऐप के लिए अनलिमिटेड एक्सेस मिलता है। इस पैक की वैधता 28 दिन है। यानी यूज़र को िस पैक के साथ कुल 84 जीबी डेटा का फ़ायदा मिलता है। हर रोज़ हाईस्पीड डेटा खत्म होने के बाद डेटा स्पीड धीमी होकर 64 केबीपीएस रह जाती है।
Advertisement

(यह भी पढ़ें:  हर दिन 1 जीबी से ज़्यादा इंटरनेट डेटा वाला बेहतर रीचार्ज पैक कौन सा?)

पोस्टपेड
Advertisement
पोस्टपेड कैटेगरी की बात करें तो, जियो के पास एक प्लान है जिसमें हर रोज़ 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इस पैक की कीमत 799 रुपये है और इसमें यूज़र को 3 जीबी 4जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड एसएमएस और जियो ऐप के लिए एक्सेस मिलता है। इस पैक के लिए यूज़र को 950 रुपये की सिक्योरिटी मनी डिपॉज़िट करनी होती है और वैधता स्टैंडर्ड बिलिंग साइकिल है। हर रोज़ मिलने वाले हाई स्पीड डेटा के बाद स्पीड 64 केबीपीएस रह जाती है।

एयरटेल
Advertisement
सबसे पुरानी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है भारती एयरटेल। रिलायंस जियो के आने के बाद, बड़े सब्सक्राइबर बेस वाली एयरटेल को अपने टैरिफ की कीमतें कम करनी पड़ीं। जानें एयरटेल के उन पैक के बारे में जिनमें 2 जीबी से ज़्यादा 4जी डेटा हर रोज़ मिलता है।

प्रीपेड
एयरटेल के पास दो प्रीपेड पैक हैं जिनमें 2 जीबी से ज़्यादा 4जी डेटा हर रोज़ मिलता है। पहले पैक की कीमत 549 रुपये है और सब्सक्राइबर को 3 जीबी डेटा हर रोज़ मिलता है। इसके अलावा, अनिलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल व 100 एसएमएस भी रोज़ मिलते हैं। इस पैक की वैधता 28 दिन है। 799 रुपये वाले एक दूसरे पैक में 3.5 जीबी डेटा हर रोज़ मिलता है। इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल (नॉन-कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए)और 100 एसएमएस हर रोज़ मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Relaince Jio, Airtel, Prepaid data pack, data offer

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.