Jio का तोहफा, वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

Jio ग्राहकों के प्रीपेड प्लान की समय सीमा के खत्म होने के बाद यह ग्रेस प्लान अगले 24 घंटे के लिए एक्टिव रहेगा। इन 24 घंटों के लिए ग्राहक अन्य जियो नंबरों पर असीमित कॉलिंग का फायदा उठा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 मई 2020 14:25 IST
ख़ास बातें
  • जियो ग्रेस प्लान यूज़र की वैधता खत्म होने के अगले 24 घंटों तक एक्टिव होगा
  • इस दौरान यूज़र्स कर सकेंगे जियो से जियो में अनलिमिटेड कॉलिंग
  • हाल ही में Jio ने 2,399 रुपये का रीचार्ज प्लान भी किया था लॉन्च

Jio ने हाल ही में 365 दिनों वैधता वाला 2,399 रुपये का लॉन्ग टर्म रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है

Jio अपने यूज़र्स को उनके पैक की वैधता की समाप्ति के बाद एक ग्रेस प्लान दे रही है। इस योजना के तहत यूज़र्स के प्लान की वैधता समाप्त होने के 24 घंटे बाद तक वह असीमित जियो-से-जियो कॉल करने में सक्षम होगा। इस ऑफर के जरिए रिलायंस जियो उन सभी यूज़र्स को एक छोटा सी राहत दे रही है, जो लॉकडाउन में लगे प्रतिबंधों के कारण अपने अकाउंट को रीचार्ज करने में सक्षम नहीं हैं। याद दिला दें कि हाल ही में कंपनी ने एक नया 2,399 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी पेश किया है, जो 365 दिनों की वैधता के साथ असीमित वॉयस कॉलिंग और 2 जीबी डेली हाई-स्पीड डेटा का लाभ देता है।

नए Reliance Jio ग्रेस प्लान को OnlyTech द्वारा देखा गया था और प्रकाशन का कहना है कि प्रीपेड प्लान की समय सीमा के खत्म होने के बाद यह ग्रेस प्लान अगले 24 घंटे के लिए एक्टिव रहेगा। इन 24 घंटों के लिए ग्राहक अन्य जियो नंबरों पर असीमित कॉलिंग का फायदा उठा सकता है। हालांकि ग्राहकों को इस 24 घंटे के अंदर अपने नंबर को आगे एक्पायर होने से बचाने के लिए रीचार्ज कराना होगा। जैसा कि हमने बताया कि ग्रेस अवधि वाले 24 घंटों के दौरान, Jio यूज़र्स को अन्य Jio नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा।

इस नए ग्रेस प्लान की पेशकश के बारे में Jio की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है और हम यह सत्यापित नहीं कर सकते हैं कि सभी प्रीपेड प्लान पर यह ग्रेस अवधि मिलेगी या नहीं।

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि हाल ही में कंपनी ने अपना नया लॉन्ग टर्म रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूज़र्स को 2 जीबी 4G डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएसएस सुविधा मिलेगी। प्लान की वैधता 365 दिनों की है। गौर करने वाली बात है कि रिलायंस जियो के पास पहले से 2,121 रुपये का वार्षिक रीचार्ज प्लान है। इस रीचार्ज प्लान में 1.5 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग व एसएसएस सुविधा 336 दिन की वैधता के साथ दी जा रही है। 2,121 रुपये के प्लान को जियो ने फरवरी में लॉन्च किया था।
Advertisement

आपको बता दें, कुछ इस तरह का प्लान Airtel और Vodafone idea भी लाते हैं। एयरटेल 2,398 रुपये के रीचार्ज पर 1.5 जीबी डेटा ऑफर करती है। वहीं, वोडाफोन आइडिया 2,399 रुपये में 1.5 जीबी डेटा प्रदान करते हैं। दोनों ही नेटवर्क के प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Grace Plan, Jio offer, Jio offers
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.