Jio कनेक्शन को एक्टिव रखना हुआ और महंगा! कंपनी ने बंद किए 2 सस्ते प्लान

Jio के 479 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 1000 SMS के बेनिफिट के साथ आता था और इसमें यूजर्स को कुल 6GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 21:48 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने 189 रुपये और 479 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है
  • कंपनी ने इन्हें अपनी वेबसाइट और ऐप से हटा दिया है
  • इनमें से 189 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता था
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने कथित तौर पर अपने दो प्लान को बंद कर दिया है। इनमें से एक प्लान 189 रुपये का था, जो उन यूजर्स को सबसे अधिक मदद करता था, जो ज्यादा पैसे खर्च न करते हुए अपने कनेक्शन को एक्टिव रखने की कोशिश करते हैं। इस प्लान की कीमत पहले 155 रुपये थी, लेकिन पिछले साल जुलाई में इसकी कीमत को बढ़ाकर 189 रुपये कर दिया गया था। वहीं, दूसरा प्लान 479 रुपये का बताया गया है, जो वॉयस और SMS-ओनली प्लान था। कंपनी ने इन दोनों प्लान को बंद करने के पीछे का कारण नहीं बताया है, लेकिन इन्हें चुपचाप से वेबसाइट और ऐप के प्लान्स लिस्ट से हटा दिया गया है।

Jio ने 189 रुपये और 479 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है। कंपनी ने इन्हें अपनी वेबसाइट और ऐप से हटा दिया है। प्लान बंद किए जाने की इस जानकारी को सबसे पहले टेलीकॉमटॉक द्वारा शेयर किया गया था। 189 रुपये के प्लान की पिछले साल जुलाई से पहले कीमत 155 रुपये थी। कीमतों में बढ़ेतरी के बाद कीमत 189 रुपये तक दी गई थी और अब इसे बंद कर दिया गया है। इनमें से 189 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता था और इसमें कुल 2GB हाई-स्पीड देता मिलता था। प्लान में अनलमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 फ्री SMS का बेनिफिट भी दिया जाता था।

वहीं, Jio के 479 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 1000 SMS के बेनिफिट के साथ आता था और इसमें यूजर्स को कुल 6GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता था।

ऐसा माना जा रहा है कि जियो प्लान्स को हटाने का कारण TRAI द्वारा टेलीकॉम कंपनियों को केवल वॉयस और SMS बेनिफिट्स पेश करने का हालिया आदेश है।
Advertisement

कुछ दिन पहले Bharti Airtel ने भी केवल कॉल्स और SMS के लिए नए टैरिफ प्लान पेश किए थे। पिछले वर्ष के अंत में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए केवल कॉल्स और SMS के प्लान लाना अनिवार्य किया था। TRAI के नए टैरिफ प्लान्स की स्क्रूटनी करने की जानकारी देने के बाद भारती एयरटेल ने इन प्लान्स के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर्स में बदलाव किए हैं। 
Advertisement

इससे पहले एयरटेल ने कॉल्स और SMS के साथ डेटा वाले अपने मौजूदा प्रीपेड प्लान्स को नए रिचार्ज वाउचर के साथ अपडेट किया था। कंपनी ने 499 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 900  SMS के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी थी। इसके अलावा एयरटेल ने 1,959 रुपये का प्लान पेश किया था इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 3,600 SMS थे। एयरटेल की वेबसाइट पर इन प्लान्स को हटा दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर दो नए प्लान की जानकारी दी गई है। ये कॉल्स और SMS के लिए पिछले प्लान्स की तुलना में कुछ सस्ते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio, Jio 189 Plan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.