Jio यूज़र्स को अब मिलेगा डबल डेटा का फायदा

अब Jio का 11 रुपये का 4G डेटा वाउचर 800 एमबी हाई-स्पीड डेटा के साथ आएगा। पहले इस पैक में 400 एमबी डेटा मिलता था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 मार्च 2020 17:20 IST
ख़ास बातें
  • जियो ने फिलहाल 251 रुपये के प्लान में बदलाव नहीं किए हैं
  • अब जियो के 11 रुपये प्लान में 400 एमबी के बजाय 800 एमबी डेटा मिलेगा
  • जियो 101 रुपये प्लान में अब 12 जीबी डेटा मिलेगा

Jio के 11 रुपये प्रीपेड प्लान में अब 800 एमबी डेटा मिलेगा

Reliance Jio ने अपने 4G डेटा वाउचर्स को डबल हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के साथ अपग्रेड कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यूज़र्स को जियो प्लान में दो गुना डेटा का फायदा मिलेगा। 4जी जियो डेटा वाउचर में गैर-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट भी शामिल होंगे। Jio ने अपने 251 रुपये प्रीपेड प्लान को छोड़कर सभी 4G डेटा वाउचर को अपग्रेड किया है। बता दें कि 251 रुपये जियो प्लान में अभी भी 51 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा रोज़ाना मिलेगा। इसमें जियो कॉलिंग मिनट नहीं मिलते हैं।

Jio वेबसाइट पर शामिल लिस्टिंग के अनुसार, अब जियो का 11 रुपये का 4G डेटा वाउचर 800 एमबी हाई-स्पीड डेटा के साथ आएगा। पहले इस पैक में 400 एमबी डेटा मिलता था। वाउचर में अब भी 75 मिनट की नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिलेगी।
Advertisement

इसी तरह 21 रुपये जियो डेटा वाउचर में 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 200 नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट की सुविधा मिलती है। यह वाउचर पहले 1 जीबी डेटा देता था। इसी प्रकार 51 रुपये जियो डेटा वाउचर में 3 जीबी डेटा के बजाय अब 6 जीबी हाई-स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान में 500 मिनट नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट मिलेंगे।

वहीं, बता करें जियो के 101 रुपये 4जी डेटा वाउचर की तो इसमें अब यूज़र्स को 6 जीबी डेटा के बजाय 12 जीबी डेटा मिलेगा और साथ ही 1,000 मिनट नॉन-जियो मुफ्त मिनट मिलेंगे। जियो के 4जी डेटा वाउचर पोर्टफोलियो में एक प्लान 251 रुपये का भी है, लेकिन कंपनी ने इस प्लान में बदलाव नहीं किए हैं। जियो 4जी डेटा वाउचर केवल तभी लागू होते हैं, जब यूज़र्स पहले से ही एक सक्रिय प्लान रखते हैं।
Advertisement

बदलावों की यह खबर सबसे पहले TelecomTalk द्वारा रिपोर्ट की गई थी, हालांकि Gadgets360 आधिकारिक साइट के जरिए इन बदलावों की पुष्टि करने में सक्षम था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.