• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 75GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और 3 OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है ये प्लान, कीमत है 400 रुपये से भी कम

75GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और 3 OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है ये प्लान, कीमत है 400 रुपये से भी कम

Jio का ये पोस्टपेड प्लान Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।

75GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और 3 OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है ये प्लान, कीमत है 400 रुपये से भी कम
ख़ास बातें
  • Jio के इस पोस्टपेड प्लान में मिलेगी अनलिमिटिड कॉलिंग
  • जियो के प्लान में मौजूद है 200 जीबी डाटा रोलओवर
  • Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन देता है प्लान
विज्ञापन
Jio टेलीकॉम कंपनी यूं तो अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आती है, जिसमें उन्हें अच्छी-खासी वैलिडिटी के साथ शानदार बेनेफिट्स इस्तेमाल के लिए प्राप्त होते हैं। लेकिन हाल ही में प्रीपेड प्लान टैरिफ बढ़ोतरी के बाद कंपनी के कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतें तो बढ़ गई हैं, लेकिन उनमें मिलने वाले बेनेफिट पहले जैसे ही हैं। यदि आप प्रीपेड प्लान से अलग पोस्टपेड प्लान का रूख करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए जियो के पोस्टपेड पोर्टफॉलियो से एक बेहद ही सस्ता और काम का रीचार्ज प्लान लेकर आए हैं। इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद आपको टेलीकॉम सुविधाओं के साथ-साथ इंटरटेनमेंट के लिए कई OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में-

Jio के इस सस्ते पोस्टपेड प्लान की कीमत महज 399 रुपये है। इस कीमत में आपको पूरे महीनेभर तक के लिए प्लान की सुविधाएं इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगी। आइए जानते हैं जियो के इस सस्ते पोस्टेपड प्लान में यूज़र्स के लिए क्या खास मौजूद है।

जियो का ये 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्रदान करता है, जो कि बिना FUP लिमिट के प्राप्त होगी। इस पोस्टपेड प्लान को लेने के बाद आप महीनेभर तक किसी भी नेटवर्स पर अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा का आनंद ले सकते हैं। बिल्कुल एक प्रीपेड रीचार्ज प्लान की तरह। हालांकि, पोस्टपेड प्लान में आपको पहले बेनेफिट्स लाभ प्राप्त होता है और उसके बाद आप प्लान का भुगतान करते हैं।

कॉलिंग की तरह इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को डेली 100 फ्री एसएमएस भेजने की भी सुविधा प्राप्त होती है। डाटा की बात करें, तो ये पोस्टपेड प्लान ग्राहकों को महीनेभर के लिए 75 जीबी डाटा मुहैया कराता है। डाटा कोटा खत्म होने के बाद 1 जीबी के लिए ग्राहकों से 10 रुपये एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाता है। साथ ही यह प्लान 200 जीबी तक डाटा रोलओवर भी प्रदान करता है।

अब इस प्लान के तहत मिलने वाले खास बेनेफिट की बात करें, तो वो है एक साथ तीन OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलना। जी हां, जियो इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Postpaid Plan Rs 399, Jio Postpaid plans, Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »