Jio ने लॉन्च किए दो नए प्रीपेड प्लान, मुफ्त में मिलेगा Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन

लॉन्च किए नए Jio प्लान में यूज़र्स को एक साल के Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ डेटा और वॉयस बेनेफिट भी प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 अगस्त 2020 12:55 IST
ख़ास बातें
  • IPL 2020 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टेलीकॉम कंपने ने पेश किए यह प्लान
  • आईपीएल 2020 टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है
  • Disney+ Hotstar पर लाइव स्ट्रीम होगा IPL

777 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता 84 दिन की है

Reliance Jio और Disney+ Hotstar अपने ग्राहकों के लिए ‘Cricket Dhana Dhan Jio Dhana Dhan' ऑफर लॉन्च कर दिया है, जिसके लिए दोनों ही कंपनियों से आपस में हाथ मिलाया है। जियो अपने कुछ प्रीपेड प्लान के साथ एक साल का फ्री डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी मेंबरशिप प्रदान करता है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने अन्य दो नए प्लान पेश किए हैं, जो है 499 रुपये का प्रीपेड प्लान और 777 रुपये का प्रीपेड प्लान। इन प्लान में यूज़र्स को एक साल के डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ डेटा और वॉयस बेनेफिट भी प्राप्त होते हैं। आपको बता दें, कुछ हफ्तों बाद ही IPL 2020 इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम कर दिया जाएगा। डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन की बात करें, तो इसकी कीमत 399 रुपये है जिसमें आपको सालभर का सब्सक्रिप्शन प्राप्त हो जाता है।

Jio ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान का ऐलान किया है, जो हैं 499 रुपये का प्रीपेड प्लान और 777 रुपये का प्रीपेड प्लान। दोनों ही प्लान 11 साल के Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं, जिसकी कीमत 399 रुपये है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि IPL 2020 लाइव स्ट्रीम डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्राइबर्स के लिए ऑफर किया जाएगा या नहीं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि आईपीएल 2020 लाइव स्ट्रीम Disney+ Hotstar Premium यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन में फिलहाल स्पोर्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग की जाती है, और यदि हॉटस्टार ने इस संबंध कोई आधिकारिक बदलाव नहीं किया तो आईपीएल 2020 इन जियो ग्राहकों के लिए मुफ्त में एक्सेसिबल होना चाहिए। आईपीएल 2020 टूर्नामेंट की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है, जो कि 10 नवंबर तक चलेगा।

लॉन्च हुए नए 499 रुपये के प्रीपेड प्लान की बात करें, तो यह प्लान प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है और इसमें आपको 56 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। डेटा एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। यह केवल डेटा पैक है, इसमें आपको वॉयस व एसएमएस बेनेफिट्स प्राप्त नहीं होंगे।
Advertisement

777 रुपये के प्लान की बात करें, तो इस प्लान में भी आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा प्राप्त होगा। इसके अलावा इस प्लान में आपको अतिरिक्त 5 जीबी डेटा पूरी वैधता अवधि तक मिलेगा। यानी कि इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 131 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। इस प्लान की वैधता 84 दिन की है। डेटा एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। डेटा के अलावा, इस पैक में आपको जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल्स, जियो टू नॉन जियो पर 3,000 मिनिट्स और प्रतिदिन 100 एमएमएस बेनेफिट मिलेगा। जैसे कि हमने बताया इस प्लान में आपको 1 साल का डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है, जिसकी कीमत 399 रुपये है।
Advertisement
 

Other Jio plans that offer Disney+ Hotstar VIP subscription

अन्य प्रीपेड प्लान की बात करें, जो 1 साल के लिए डिज़नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्रदान करते हैं, उनमें 401 रुपये और 2,599 रुपये का प्रीपेड प्लान शामिल हैं। 401 रुपये के प्रीपेड प्लान में रोज़ाना 3 जीबी डेटा और 6 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। इसके अलावा इसमें जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल्स, जियो टू नॉन जियो पर 1,000 मिनिट्स और प्रतिदिन 100 एमएमएस बेनेफिट मिलते हैं। इस पैक की वैधता केवल 28 दिन की है।

2,599 रुपये के प्रीपेड प्लान में रोज़ाना 2 जीबी डेटा और 10 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। इसके अलावा इसमें जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो टू नॉन जियो पर नेटवर्क पर 12,000 मिनिट्स मिलते हैं। साथ ही इसमें प्रतिदिन 100 एमएमएस बेनेफिट और प्रीमियम जियो सूट ऐप्स का कॉम्पिमेंट्री एक्सेस भी मिलता है। इस पैक की वैधता केवल 365 दिन की है।
Advertisement

इसके अलावा, 612 रुपये, 1004 रुपये, 1,206 रुपये और 1,208 रुपये के जियो पैक में भी भी यह बेनेफिट्स ऑफर किये जाते हैं। 612 रुपये के पैक में 72 जीबी हाई-स्पीड डेटा और जियो टू नॉन जियो 500 मिनिट्स मिलते हैं। इस पैक की वैधता मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है। 1,004 रुपये के प्लान में 200 जीबी डेटा 120 दिन की वैधता के साथ मिलता है। हर 30 दिन हाई-स्पीड डेटा 50 जीबी तक मिलेगा, जिसके बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

ठीक इसकी तरह, 1,206 रुपये के जियो पैक में कुल मिलाकर 240 जीबी हाई-स्पीड के साथ आता है, जिसमें प्रति महीना 40 जीबी हाई स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता 120 दिन है। अंत में 1,208 रुपये के पैक में कुल मिलाकर 240 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है, लेकिन इसमें प्रति माह 30 जीबी हाई-स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता 240 दिन की है। मासिक लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.