Jio का New Year रिचार्ज, 2025 रुपये का प्‍लान लॉन्‍च, अनलिम‍िटेड कॉल और डेटा के साथ मिलेंगे Rs 2150 के कूपन, जानें डिटेल

Jio ने अपने प्रीपेड कस्‍टमर्स के लिए एक नया रिचार्ज प्‍लान पेश किया है। इसे न्‍यू ईयर वेलकम प्‍लान कहा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2024 17:26 IST

यह ऑफर 11 दिसंबर से 11 जनवरी 2025 तक प्रभावी है।

Jio New Year Welcome Plan : जियो ने अपने प्रीपेड कस्‍टमर्स के लिए एक नया रिचार्ज प्‍लान पेश किया है। इसे न्‍यू ईयर वेलकम प्‍लान कहा गया है। क्‍योंकि न्‍यू ईयर 2025 है, इसलिए जियो ने भी प्‍लान की कीमत 2025 रुपये रखी है। इस रिचार्ज पर जियो यूजर्स को पूरे 200 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। साथ में बिना रुकावट वॉइस कॉल और SMS कर पाएंगे। जिन यूजर्स के एरिया में 5G नहीं है या जिनकी डिवाइस 5G नहीं है, उन्‍हें 500GB 4G डेटा मिलेगा यानी रोजाना ढाई जीबी डेटा ऑफर किया जाएगा। 

रिचार्ज की सबसे बड़ी खूबी है इसके साथ मिल रहे पार्टनर कूपन जिनकी वैल्‍यू 2150 रुपये है। जियो का कहना है कि न्‍यू ईयर वेलकम प्‍लान के साथ यूजर को 2150 रुपये के कूपन मिलेंगे, जो रिचार्ज कराने के बाद यूजर के माइजियो अकाउंट में आ जाएंगे। 
Advertisement

इनमें 500 रुपये का कूपन आजियो (AJIO) का होगा। इसे तब यूज किया जा सकेगा जब लोग आजियो पर ऑनलाइन 2500 रुपये या उससे ज्‍यादा की शॉपिंग करेंगे। इसके अलावा कम से कम 499 रुपये का ऑर्डर स्विगी पर करने पर 150 रुपये का ऑफ लिया जा सकेगा। 

1500 रुपये की छूट उन यूजर्स को मिलेगी जो EaseMyTrip.com से अपनी फ्लाइट्स की बुकिंग कराएंगे। यहां एक बात नोट करने वाली है कि यह ऑफर यानी प्रीपेड रिचार्ज 11 दिसंबर से 11 जनवरी 2025 तक लेने पर ही फायदे दिए जाएंगे। आसान भाषा में समझाएं तो आज से एक महीने तक Jio New Year Welcome Plan ऑफर प्रभावी है।  
Advertisement

एक और रिचार्ज की बात करें तो Jio का 479 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी काफी पॉपुलर है। यह 84 दिनों की वैलिड‍िटी के साथ आता है। प्लान में 6GB डेटा दिया जाता है। यह अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 1000 SMS के साथ आता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.