Vi निकला सबसे आगे, Jio और Airtel को पछाड़ाः रिपोर्ट

Ookla की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरी तिमाही में Vi की औसत डाउनलोड स्पीड 13.74Mbps देखी गई है, जबकि औसत अपलोड स्पीड 6.19Mbps देखी गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2020 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Jio की 4जी उपलब्धता रेट 99.7 प्रतिशत रही है
  • तीसरी तिमाही में Vi 4जी पर सबसे फास्ट मोबाइल ऑपरेटर के रूप में बनकर ऊभरा
  • हैदराबाद को प्राप्त हुआ मोबाइल नेटवर्क पर सबसे तेज़ डाउनलोड एक्सपीरियंस
Ookla नेटवर्क एनालिस्ट फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, Vi (पहले जिसे Vodafone Idea के नाम से जाना जाता था) इस साल की तीसरी तिमाही में भारत में 4जी पर सबसे फास्ट मोबाइल ऑपरेटर के रूप में बनकर ऊभरा है। जबकि Jio ने 4जी उपलब्धता वाली लिस्ट में टॉप सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सभी शहरों की डेटा स्पीड अलग होती है और हैदराबाद शहर को साल की तीसरी तिमाही में मोबाइल नेटवर्क पर सबसे तेज़ डाउनलोड एक्सपीरियंस प्राप्त हुआ है। Ookla ने यह भी उल्लेख किया कि मोबाइल नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड साल-दर-साल 11.6 प्रतिशत बढ़ी है।  

Ookla की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरी तिमाही में Vi की औसत डाउनलोड स्पीड 13.74Mbps देखी गई है, जबकि औसत अपलोड स्पीड 6.19Mbps देखी गई है। इस लिस्ट के दूसरे नंबर पर Airtel स्थित है, जिसकी औसत डाउनलोड स्पीड 13.58Mbps है, जबकि औसत अपलोड स्पीड 4.15Mbps है। Jio यहां डाउनलोड स्पीड 9.71Mbps है, जबकि अपलोड स्पीड 4.15Mbps के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।
Advertisement

रिज़न-वाइज़ प्रफोर्मेंस की बात करें, तो Ookla रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि तीसरी तिमाही के दौरान भारत के सबसे बड़े शहरों में मोबाइल डाउनलोड की स्पीड अलग-अलग रही थी। इस रेस में सबसे आगे हैदराबाद रहा है, जिसकी मोबाइल नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 14.35 प्रतिशत रही है, जबकि मुंबई की 13.55Mbps और विशाखापटनम की स्पीड 13.40Mbps रही। इस लिस्ट में दिल्ली शहर छठे स्थान पर है, जिसकी स्पीड 13.04Mbps है।
 
एंड्रॉयड पर Speedtest app से प्राप्त किए आंकड़ों के आधार पर Ookla ने उल्लेख किया कि भारत ने 94.7 प्रतिशत रेट के साथ तीसरी तिमाही के दौरान सबसे बड़े दक्षिण एशियाई देशों में लीड किया है। हालांकि, 4जी उपलब्धता में भारत से आगे बांग्लादेश व पाकिस्तान है, जिसका 4जी उपलब्धता रेट क्रमश: 78.6 और 72.9 प्रतिशत है।
Advertisement

भारत की ग्रोथ में काफी योगदान जियो का है, जिसकी 4जी उपलब्धता तीसरी तिमाही में 99.7 प्रतिशत रही। इस दौरान एयरटेल 4जी उपलब्धता 98.7 प्रतिशत रही, जबकि वीआई इंडिया इस लिस्ट में 91.1 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।  

Ookla के अनुसार, 4जी उपलब्धता के बावजूद भारत पाकिस्तान से तीसरी तिमाही में मोबाइल नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड के आधार पर पीछे है। पाकिस्तान में भारत की तुलना में 39.7 प्रतिशत अधिक डाउनलोड स्पीड रही, वहीं, बांग्लादेश डाउनलोड स्पीड के मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि अपलोड स्पीड के लिहाज़ से बांग्लादेश दूसरे नंबर पर स्थित है। इसका मतलब यह है कि भारत की औसत अपलोड स्पीड बंग्लादेश में प्रदान की गई स्पीड से भी कम है।
Advertisement

हालांकि, पिछले साल की तीसरी तिमाही की तुलना में इस साल भारत के मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की गई डाउनलोड स्पीड में सुधार हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की डाउनलोड स्पीड में पिछले साल की तुलना में 24.1 प्रतिशत की वुद्धि हुई है।
Advertisement

Ookla की Speedtest Global Index में भारत मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले पर 131वें स्थान पर स्थित है, जिसमें औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड 12.07Mbps है। हालांकि, भारत के पड़ोसी देशों के नाम इस लिस्ट में इससे ऊपर है, चीन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जबकि श्रीलंका 102 नंबर पर स्थित है। वहीं, पाकिस्तान ने इस लिस्ट में 116वां स्थान प्राप्त किया है। इससे आगे 117वें स्थान पर नेपाल मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vodafone Idea, Reliance Jio, Jio, Airtel, Ookla
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.