Reliance Jio 4जी डाउनलोड स्पीड में एक बार फिर सबसे आगे: ट्राई

रिलायंस जियो नेटवर्क पर नवंबर महीने में औसत डाउनलोड स्पीड 21.8 एमबीपीएस थी। यह जानकारी ट्राई के मायस्पीड ऐप के डेटा से सामने आई है। बता दें कि अक्टूबर महीने में रिलायंस जियो नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 21.9 एमबीपीएस दर्ज की गई थी जो अब तक का सर्वाधिक है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2017 12:11 IST
ख़ास बातें
  • जियो नेटवर्क पर नवंबर में औसत डाउनलोड स्पीड 21.8 एमबीपीएस थी
  • औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन दूसरे स्थान पर काबिज़ है
  • 4जी अपलोड स्पीड के मामले में अब भी आइडिया टॉप पर है
रिलायंस जियो नेटवर्क पर नवंबर महीने में औसत डाउनलोड स्पीड 21.8 एमबीपीएस थी। यह जानकारी ट्राई के मायस्पीड ऐप के डेटा से सामने आई है। बता दें कि अक्टूबर महीने में रिलायंस जियो नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 21.9 एमबीपीएस दर्ज की गई थी जो अब तक का सर्वाधिक है। मायस्पीड ऐप पर औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन दूसरे स्थान पर काबिज़ है। स्पीड 9.9 एमबीपीएस दर्ज की गई, जो जियो की औसत स्पीड के आधे से भी कम है। देखा जाए तो ट्राई के इस ऐप पर डाउनलोड स्पीड के मामले में लॉन्च के बाद से Jio लगातार टॉप पर काबिज रहा है। दूसरी तरफ, देश की चार नामी टेलीकॉम कंपनियों ने 4जी अपलोड स्पीड में सुधार दर्ज की है।
 

भारत में 4जी डाउनलोड स्पीड

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रिलायंस जियो 21.8 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ टॉप पर रही। इसके बाद वोडाफोन ने 9.9 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की। अगला स्थान एयरटेल का है। इस नेटवर्क पर 9.3 एमबीपीएस की 4जी डाउनलोड स्पीड दर्ज की गई। चौथा स्थान आइडिया को मिला है। इस नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 8.1 एमबीपीएस स्पीड है। पिछले महीने आइडिया सेल्युलर तीसरे स्थान पर थी और एयरटेल चौथे स्थान पर। आंकड़ों पर गौर करें तो एयरटेल नेटवर्क पर औसत 4जी डाउनोलड स्पीड में बड़ा सुधार देखने को मिला है। पिछले महीने के 7.5 एमबीपीएस स्पीड की तुलना में इस महीने 9.3 एमबीपीएस की औसत स्पीड दर्ज की गई। हम आने वाले महीने में 4जी स्पीड में बीएसएनएल का भी आंकड़ा देखेंगे, क्योंकि यह कंपनी जनवरी में 4जी नेटवर्क के साथ आएगी। वहीं, वोडाफोन अपनी वीओएलटीई सेवाओं का भी आगाज़ करेगी।
Advertisement
 
 

भारत में 4जी अपलोड स्पीड

अक्टूबर और नवंबर महीने में 4जी अपलोड स्पीड के मामले में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। 4जी अपलोड स्पीड के मामले में अब भी आइडिया टॉप पर है। इस नेटवर्क पर औसत स्पीड 7.1 एमबीपीएस दर्ज की गई। इसके बाद वोडाफोन का नंबर है, 6.2 एमबीपीएस की स्पीड के साथ। वहीं, रिलायंस जियो और एयरटेल क्रमशः  4.9 एमबीपीएस और 3.9 एमबीपीएस की औसत 4जी अपलोड स्पीड के साथ तीसरे व चौथे स्थान पर हैं। अक्टूबर महीने में Idea, Vodafone, Jio और Airtel नेटवर्क पर औसत स्पीड क्रमशः 6.4 एमबीपीएस, 5.9 एमबीपीएस, 4.1 एमबीपीएस और 3.5 एमबीपीएस रही थी।  

बता दें कि ट्राई रियल टाइम में माय स्पीड एप्लिकेशन के ज़रिए डेटा स्पीड का आकलन करता है। इस ऐप को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। इसका मकसद मासिक तौर पर डेटा स्पीड की जानकारी उपभोक्ता को देने का था। डेटा स्पीड का आकलन यूज़र द्वारा अपने फोन मायस्पीड ऐप को इंस्टॉल करने पर ही होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Vodafone, Airtel, TRAI, MySpeed App

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.