Jio Happy New Year Offer 2019 में 399 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा 100 प्रतिशत कैशबैक

Reliance Jio ने शुक्रवार को अपने ग्राहकों के लिए 'Jio Happy New Year Offer' का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत 399 रुपये के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

Jio Happy New Year Offer 2019 में 399 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा 100 प्रतिशत कैशबैक

Jio Happy New Year Offer 2019 में 399 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा 100 प्रतिशत कैशबैक

ख़ास बातें
  • Jio Happy New Year Offer 31 जनवरी 2019 तक उपलब्ध
  • Reliance Jio का यह ऑफर सिर्फ 399 रुपये के पैक के साथ
  • कैशबैक की राशि कूपन के साथ आएगी
विज्ञापन
Reliance Jio ने शुक्रवार को अपने ग्राहकों के लिए 'Jio Happy New Year Offer' का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत 399 रुपये के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। नया ऑफर 31 जनवरी 2019 तक जियो सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध होगा जिसे फैशन पोर्टल Ajio के साथ साझेदारी में लाया गया है। इसका मतलब है कि कैशबैक की राशि आजियो के 399 रुपये के कूपन के तौर पर आएगा। इस कूपन को Ajio के मौज़ूदा ऑफर के साथ इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। अभी कुछ दिन पहले ही Reliance Jio ने जियो सेलिब्रेशन पैक को जारी रखने का फैसला किया था जिसके तहत जियो सब्सक्राइबर 5 दिनों के लिए अतिरिक्त 2 जीबी डेटा मिलता है।
 

Jio Happy New Year Recharge Offer

जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत, Reliance Jio का 399 रुपये वाला रीचार्ज पैक खरीदने वाले ग्राहक को 399 रुपये का आजियो का कूपन मिलेगा। इसका इस्तेमाल मौज़ूदा आजियो ऑफर के साथ किया जा सकेगा। यह कूपन मायजियो ऐप के MyCoupons सेक्शन में उपलब्ध होगा। इसके बाद कूपन को Ajio ऐप या वेबसाइट पर खरीदारी करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। लेकिन इसके लिए कम से कम 1,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी।

Jio Happy New Year Offer 28 दिसंबर से शुरू हुआ है और यह 31 जनवरी 2019 तक चलेगा। आजियो के कूपन को 15 मार्च से पहले इस्तेमाल करना होगा।

गौर करने वाली बात है कि जियो हैप्पी न्यू ईयर रीचार्ज ऑफर सिर्फ 399 रुपये वाले पैक के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा यह ऑफर मौज़ूदा और नए जियो सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है। जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का फायदा ऑनलाइन के साथ आधिकारिक ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से 399 रुपये का रीचार्ज पैक खरीदने पर मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Happy New Year Offer, Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »