Jio Fiber के नए और पुराने प्लान में कौन ज्यादा फायदेमंद, जानें...

जैसा कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया गया है, नए Jio Fiber प्लान अब 399 रुपये से शुरू होते हैं और 8,499 रुपये तक जाते हैं। इनमें 699 रुपये, 999 रुपये, 1,499 रुपये, 2,499 रुपये और 3,499 रुपये के प्लान भी शामिल हैं। 399 रुपये का प्लान बिल्कुल नया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 सितंबर 2020 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Jio Fiber के प्लान पहले 699 रुपये से शुरू होते थे
  • अब 399 रुपये से शुरू होते हैं प्लान
  • अब डाउनलोड के बराबर अपलोड की स्पीड भी मिलेगी

Jio Fiber के नए प्लान अब 399 रुपये से शुरू होते हैं

Jio Fiber ने सोमवार को कई नए ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा की और साथ ही मौजूदा प्लान में भी कुछ कुछ बदलाव किए हैं। जियो फाइबर के मासिक प्लान अब 399 रुपये से शुरू होते हैं, जिनमें 30 एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड मिलती है। कंपनी कई अन्य विकल्प भी पेश कर रही है, जो असीमित वॉयस कॉल और 12 स्ट्रीमिंग सेवाओं तक मुफ्त पहुंच के साथ 1 जीबीपीएस तक की स्पीड प्रदान करते हैं। सर्विस को और अधिक किफायती बनाने के लिए प्लान में बदलाव किए गए हैं। यदि आप सोच रहे हैं कि नए प्लान Jio Fiber के पुराने प्लान से कितने अलग हैं, तो हम यहां आपकी मदद करने जा रहे हैं।

जैसा कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया गया है, नए Jio Fiber प्लान अब 399 रुपये से शुरू होते हैं और 8,499 रुपये तक जाते हैं। इनमें 699 रुपये, 999 रुपये, 1,499 रुपये, 2,499 रुपये और 3,499 रुपये के प्लान भी शामिल हैं। 399 रुपये का प्लान बिल्कुल नया है। इससे पहले Jio Fiber के प्लान 699 रुपये से शुरू होते थे।
Advertisement

नए सस्ते बेस प्लान के अलावा एक सबसे बड़ा बदलाव यह भी है कि अब सभी प्लान में एक समान अपलोड और डाउनलोड स्पीड मिलेगी। इससे पहले, Jio Fiber प्लान की कुल स्पीड का केवल 10 प्रतिशत अपलोड स्पीड के रूप के तौर पर प्रदान करती थी। इसके अलावा, स्ट्रीमिंग ऐप्स के पोर्टफोलियो में Netflix को भी जोड़ दिया गया है और Jio Fiber के चुनिंदा प्लान में इसका मुफ्त एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा, जियो 1,499 रुपये और कम कीमत के प्लान के साथ सही मायने में असीमित इंटरनेट की पेशकश करने का दावा करती है। हालांकि, एक 3300 जीबी की एफयूपी लिमिट होती है, जिसमें एक लिमिट के बाद आपकी इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है।
 

Jio Fiber: New plans vs old plans

399 रुपये का प्लान नया Jio Fiber ब्रॉन्ज़ प्लान है और यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 30 एमबीपीएस की स्पीड देता है, लेकिन इस प्लान में स्ट्रीमिंग ऐप्स के लिए कोई सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है।
Advertisement

नया 699 रुपये जियो फाइबर प्लान अब “सिल्वर प्लान” कहलाता है और अब इसमें JioCinema और JioSaavn ऐप्स तक पहुंच खत्म कर दी गई है। अन्य लाभ पहले की तरह ही हैं और यह 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ आता है।

सीरीज़ में अगला प्लान Jio Fiber Gold कहलाता है, जिसकी कीमत 999 रुपये है और इसमें Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Zee5, SonyLIV, Voot, JioCinema, SunNXT, ShemarooMe, Lionsgate Play, HoiChoi और ALTBalaji समेत कुल 11 स्ट्रीमिंग ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की स्पीड 150Mbps है। यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कौन सा ऐप गायब होगा, लेकिन संभावना है कि यह नेटफ्लिक्स होगा। जैसा कि Jio Fiber कहता है कि इन सब्सक्रिप्शन की हर महीने की कीमत 1,100 रुपये है। इससे पहले, कंपनी एक 849 रुपये के प्लान को दे रही थी, जिसे सिल्वर प्लान के रूप में जाना जाता था और इसमें 100 एमबीपीएस स्पीड थी और केवल तीन बार ही स्ट्रीमिंग ऐप्स को एक्सेस करने की अनुमति थी। यह 800 जीबी की FUP कैप के साथ आता था।
Advertisement

Reliance जियो फाइबर के तीन और प्लान हैं - 2,499 रुपये, 3,499 रुपये और 8499 रुपये। 2,499 रुपये प्लान को अब डायमंड के बजाय डायमंड+ कहा जाएगा और इसमें 500 एमबीपीएस की स्पीड, 4,000 जीबी तक डेटा और सभी 12 स्ट्रीमिंग ऐप तक पहुंच शामिल है। 3,499 रुपये प्लेटिनम प्लान, जिसे मूल रूप से 3,999 रुपये कीमत में दिया जाता था, अभी भी 7,500 जीबी तक की 1 जीबीपीएस स्पीड देता है और साथ ही सभी 12 स्ट्रीमिंग ऐप्स तक पहुंच प्रदान करता है। अंत में, 8,499 रुपये टाइटेनियम प्लान है, जो पहले जैसा ही है और अभी भी 15,000 जीबी डेटा और 1 जीबीपीएस स्पीड प्रदान करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  5. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  6. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  8. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  9. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.