Jio Fiber इंटरनेट 24 घंटे से डाउन, यूज़र्स परेशानी झेलने को मजबूर

Reliance Jio पुष्टि करते हुए बताया कि उत्तर भारत के कुछ शहरों के ग्राहकों को इंटरनेट बाधा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जून 2020 12:55 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर के जरिए यूज़र्स ने निकाला अपना गुस्सा
  • 22 जून दोपहर से डाउन है जियो फाइबर इंटरनेट
  • इंटरनेट सर्विस में आ रही बाधा का कारण कंपनी ने नहीं किया स्पष्ट

उत्तर भारत के कई शहर के ग्राहक हुए प्रभावित

Jio Fiber ग्राहक शिकायत कर रहे हैं कि उनका ब्रॉडबैंड कनेक्शन 22 जून दोपहर से डाउन है। कंपनी ने Gadgets 360 को पुष्टि करते हुए बताया कि उत्तर भारत के लिए कुछ शहरों के ग्राहक इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं, जियो फाइबर यूज़र्स ने अपना गुस्सा ट्विटर के माध्यम से निकाला और लगातार ट्विटर पर जियो केयर को इससे संबंधित शिकायत कर रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान कई यूज़र्स हैं, जो इन दिनों घर पर रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। वहीं कई छात्र ऐसे हैं जिनकी क्लास ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। इस खबर को लिखते हुए अभी भी कई यूज़र्स इस समस्या का सामना कर रहे हैं।

Reliance Jio पुष्टि करते हुए बताया कि उत्तर भारत के कुछ शहरों के ग्राहकों को इंटरनेट बाधा का सामना करना पड़ रहा है। JioCare ट्विटर हैंडल पर आ रही यूज़र्स की शिकायतों के आधार पर मान सकते हैं कि जिन शहरों के यूज़र्स इस समस्या से प्रभावित हुए हैं, वो हैं- लखनऊ, लुधियाना, देहरादून और दिल्ली-एनसीआर।
Advertisement

Reliance Jio Infocomm के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को बताया कि उनके कुछ जियो फाइबर यूज़र्स उत्तर भारत के कुछ शहरों में सर्विस समस्या का सामना कर रहे हैं। हालांकि, भारत भर के दूसरे जियो ग्राहक इस सर्विस का आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें अपने मूल्यवान ग्राहकों को हो रही असुविधा के लिए खेद है।"
 
 
 
 


गौरतलब है कि जियो ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कब-तक जियो फाइबर की इस समस्या को ठीक कर दिया जाएगा और यह समस्या किस कारण से उत्पन्न हो रही है। कई यूज़र्स कल से जियोकेयर पर अपनी शिकायते कर रहे हैं, और अब-तक उनके पास कोई कनेक्टिविटी नहीं है। वहीं, कुछ ग्राहकों का दावा है कि वह सपोर्ट टीम से भी संपर्क नहीं साध पा रहे हैं, और 15 मिनट के इंतज़ार के बाद भी कॉल सेंटर पर उनकी कॉल को नहीं उठाया जा रहा। जियो फाइबर द्वारा दिया गया लाइव चैट फीचर भी कुछ सब्सक्राइबर्स के लिए काम नहीं कर रहा है।

एक दिन से भी ज्यादा इंटरनेट सेवा में आ रही समस्या कई जियो फाइबर यूज़र्स के लिए एक बड़ी चिंता का कारण है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Fiber, JioFber, Jio Fiber Outage, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.