Jio Fiber के 'अनलिमिटेड' ब्रॉडबैंड प्लान वाकई में अनलिमिटेड नहीं!

अगस्त के आखिर में कंपनी ने अपने मौजूदा प्लानों में बदलाव किए थे और लाइनअप में एक नया 399 रुपये प्लान भी पेश किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 सितंबर 2020 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Jio Fiber ने हाल ही में अपने पुराने प्लान्स में कई बदलाव किए थे
  • कंपनी ने अपनी फाइबर प्लान लाइनअप में एक 399 रुपये का प्लान भी जोड़ा है
  • एक रिपोर्ट का दावा है कि कंपनी के ट्रू अनलिमिटेड प्लान में कैप रखी गई है

Jio Fiber के प्लान 399 रुपये से शुरू होते हैं

Reliance Jio ने अपने Jio Fiber यूज़र्स के लिए 31 अगस्त को कुछ बड़े बदलाव किए थे। कंपनी ने अपने अधिकतम जियो फाइबर प्लान को बदल दिया था। अब एक नई रिपोर्ट कहती है कि कंपनी के ब्रॉडबैंड यूज़र्स, जो इन बदले हुए प्लान्स को इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें कंपनी की ओर से लगाई गई 3.3 टीबी डेटा की कमर्शियल यूज़ पॉलिसी खत्म होने के बाद 1Mbps की स्पीड मिलेगी। याद दिला दें कि रिलायंस जियो ने अपने बदले गए प्लान की घोषणा करते समय इन प्लान को 'ट्रूली अनलिमिटेड' प्लान बताया था, जिसका मतलब है कि प्लान में किसी प्रकार की एफयूपी लिमिट नहीं होगी। इसके अलावा कंपनी ने लाइनअप में एक नया 399 रुपये प्लान भी जोड़ा था। यह भी घोषणा की गई थी कि नए प्लान्स में अब समान डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिलेगी।

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, Jio Fiber यूज़र्स को उनके नए (बदले हुए) प्लान्स पर 'ट्रूली अनलिमिटेड' अनुभव नहीं मिलेगा, क्योंकि कंपनी के टर्म्स एंड कंडिशन पेज कहता है कि 3.3 टीबी यानी 3300 जीबी डेटा की कमर्शियल यूज़ पॉलिसी लिमिट खत्म होने के बाद उनकी ब्रॉडबैंड स्पीड 1 एमबीपीएस पर सीमित हो जाएगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कंपनी के पॉलिसी पेज पर उल्लेख है कि ये प्लान्स 'निजी इस्तेमाल के लिए हैं' और कंपनी 'फ्री वॉयस और अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट्स को कभी भी बंद करने का अधिकार रखती है।' जैसा कि हमने आपको बताया कि घोषणा के समय कंपनी ने सभी बदले गए प्लान को 'ट्रूली अनलिमिटेड' बताया था।

नियम और शर्तें यह भी कहती हैं कि जिन यूज़र्स ने कनेक्शन के लिए 3,500 रुपये सिक्योरिटी अमाउंट दिया है, उन्हें कंपनी हाई-रेंज CPE (कस्टमर प्रिमाइस इक्विपमेंट) देगी और जिन्होंने 1,500 रुपये का भुगतान किया है, उन्हें मिड-रेंज CPE (कस्टमर प्रिमाइस इक्विपमेंट) मिलेगा।

Gadgets 360 Jio Fiber वेबसाइट पर संशोधित नियम और शर्तों को स्वतंत्र रूप से वेरीफाई करने में सक्षम नहीं था।
Advertisement

याद दिला दें कि अगस्त के आखिर में कंपनी ने अपने मौजूदा प्लानों में बदलाव किए थे और लाइनअप में एक नया 399 रुपये प्लान भी पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने वादा किया है कि अब नए प्लान में डाउनलोड की स्पीड और अपलोड की स्पीड समान रहेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioFiber, JioFiber plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.