Jio Fiber के चुनिंदा यूज़र्स को दो दिन के लिए मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल

Gadgets 360 यह पुष्टि कर सकता है कि यह अतिरिक्त मुफ्त डेटा और वॉयस कॉल उन यूज़र्स को दिया जा रहा है जो बीते हफ्ते जियो फाइबर कनेक्शन ठप होने से प्रभावित हुए थे। लेकिन कंपनी यूज़र्स को किस आधार पर चुन रही है। यह साफ नहीं है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जून 2020 18:39 IST
ख़ास बातें
  • जियो कुछ ऐसा ही अपने प्रीपेड प्लान के साथ करती है
  • दो दिनों की वैधता वाला यह प्लान MyPlans सेक्शन में उपलब्ध
  • नए Unlimited 2days प्लान की जानकारी देते हुए एसएमएस किए गए
चुनिंदा Jio Fiber यूज़र्स को कंपनी की ओर से दो दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है। प्रतीत होता है कि यह सुविधा उन जियो फाइबर यूज़र्स को दी गई है जो कुछ दिनों पहले जियो फाइबर कनेक्शन ठप होने से परेशान हुए थे। गैजेट्स 360 के एक सदस्य को बीती रात उनके जियो फाइबर कनेक्शन के साथ यह अतिरिक्त डेटा दिया गया। Reliance Jio ने इसे Unlimited 2days का नाम दिया है। यह आपके मौज़ूदा प्लान के ऊपर लाइव हो जाता है। यानी अगले दो दिन तक आप अनलिमिटेड डेटा पाएंगे और वॉयस कॉल पर भी कोई पाबंदी नहीं होगी। इस दौरान मौज़ूदा प्लान के डेटा खपत पर रोक लग जाती है।

Gadgets 360 यह पुष्टि कर सकता है कि यह अतिरिक्त मुफ्त डेटा और वॉयस कॉल उन यूज़र्स को दिया जा रहा है जो बीते हफ्ते जियो फाइबर कनेक्शन ठप होने से प्रभावित हुए थे। लेकिन कंपनी यूज़र्स को किस आधार पर चुन रही है। यह साफ नहीं है। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली-एनसीआर सर्कल में सिल्वर प्लान सब्सक्राइबर्स को यह सुविधा मिली है, इसी सर्कल में कुछ और यूज़र्स के लिए यह फायदा नहीं रोलआउट किया गया है। इस सिल्वर प्लान जियो फाइबर यूज़र्स को कंपनी की ओर से नए Unlimited 2days प्लान की जानकारी देते हुए एसएमएस किए गए हैं। बाद में एक और एसएमएस करके बताया गया है कि ऐसा जियो फाइबर कनेक्शन ठप पड़ जाने के कारण हुई असुविधा के कारण किया गया है। यूज़र्स को इस दौरान अनलिमिटेड वॉयस, अनलिमिटेड डेटा और प्रीमियम ओटीटी ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है। दो दिनों की वैधता वाला यह प्लान MyPlans सेक्शन में उपलब्ध है जिसे सब्सक्राइबर्स मायजियो ऐप में भी जाकर जांच सकते हैं।
Advertisement

नया Jio Fiber Unlimited 2 Days प्लान एक्टिव होने पर मौज़ूदा प्लान होल्ड पर चला जाता है। इस दौरान आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए डेटा को आपके मौज़ूदा प्लान से नहीं लिया जाता।

जियो कुछ ऐसा ही अपने प्रीपेड प्लान के साथ करती है। वह अकसर ही अपने सब्सक्राइबर्स को 2 जीबी अतिरिक्त डेटा देती है। आमतौर पर यह सुविधा 4 दिनों के लिए मौज़ूद होती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioFiber, Jio Fiber, Jio Fiber Free Benefit, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.