Jio Fiber ने लॉन्च किए 3 महीने वाले 6 पोस्टपेड ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगी 1Gbps तक की स्पीड

जियो फाइबर के सबसे किफायती ब्रॉडबैंड प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 2,097 रुपये है। यह प्लान 100Mbps अपलोड और डाउनलोड स्पीड के साथ आता है, वो भी तीन महीने के लिए। इसमें अनलिमिटेड डाटा के साथ वॉयस कॉलिंग बेनेफिट्स शामिल हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 सितंबर 2021 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Jio Fiber के तीन महीने वाले प्लान की कीमत 2,097 से शुरू होती है
  • जियो फाइबर के प्लान में मिलता है अनलिमिटेड डाटा
  • ये प्लान्स Jio.com व MyJio ऐप्स पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं
Jio Fiber ने अपने ब्रॉडबैंड पोर्टफोलियो में तीन महीने वाले Quarterly प्लान्स को शामिल किया है, जो कि पोस्टपेड ग्राहकों के सेमी-एनुअल और एनुअल प्लान्स के साथ स्थित होगा। आपको बता दें, कुछ महीने पहले ही इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) ने सेमी-एनुअल और एनुअल पोस्टपेड प्लान्स को पेश किया था। जियो फाइबर के नए तीन महीने वाले पोस्टपेड ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 2,097 रुपये से शुरू होती है, जो कि 25,597 रुपये तक जाती है। Jio का कहना है कि इन प्लान्स में किसी प्रकार का इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लगेगा और यह 1Gbps इंटरनेट स्पीड के साथ आते हैं।

PriceBaba की रिपोर्ट के अनुसार, Jio Fiber ने गुपचुप तरीके से छह तिमाही प्लान्स को अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो में शामिल किया है। यह नए प्लान्स Jio.com के साथ-साथ MyJio ऐप्स पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
Advertisement
 

Jio Fiber quarterly postpaid plans

जियो फाइबर के सबसे किफायती ब्रॉडबैंड प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 2,097 रुपये है। यह प्लान 100Mbps अपलोड और डाउनलोड स्पीड के साथ आता है, वो भी तीन महीने के लिए। इसमें अनलिमिटेड डाटा के साथ वॉयस कॉलिंग बेनेफिट्स शामिल हैं। Jio.com पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इसमें किसी प्रकार की वैल्यू-एडेड सर्विस या फिर ओटीटी सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं की गई है।

यदि आप किसी प्रकार के बंडल बेनेफिट्स की तलाश कर रहे हैं, तो आप 2,997 रुपये वाला जियो फाइबर पोस्पपेड ब्रॉडबैंड प्लान ले सकते हैं। यह प्लान 14 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस प्रदान करता है, जिनके नाम हैं AltBalaji, Amazon Prime Video, Discovery+, Disney+ Hotstar, Eros Now, HoiChoi, JioSaavn, JioCinema, Lionsgate Play, ShemarooMe, SonyLIV, Sun NXT, Voot Kids, Voot Select और Zee5। इस प्लान में ग्राहकों को 150Mbps अपलोड और डाउनलोड स्पीड के साथ साथ वॉयस कॉलिंग बेनेफिट्स मिलते हैं।
Advertisement
 
जियो फाइबर पोस्टपेड के तिमाही प्लान में एक 4,497 रुपये का भी प्लान मौजूद है, जिसमें 2,2997 रुपये वाले पैक वाले सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म एक्सेस, 300Mbps अपलोड और डाउनलोड स्पीड के साथ साथ वॉयस कॉलिंग बेनेफिट्स मिलते हैं। इसमें Netflix (Basic) प्लान भी शामिल है।

इस लिस्ट के अगले प्लान की कीमत 7,497 रुपये है, जो कि तीन महीने की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको 500Mbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड के साथ-साथ वॉयस कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें सभी 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी शामिल है, जो कि 4,497 रुपये वाले पैक में प्राप्त होते हैं।
Advertisement

यदि आपको 500Mbps से ज्यादा स्पीड वाले प्लान की तलाश है, तो आप 11,997 रुपये वाला प्लान अपना सकते हैं। यह प्लान आपको 1Gbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें भी ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन शामिल है।
Advertisement

2,097 रुपये, 2,997 रुपये, 4,497 रुपये, 7,497 रुपये और 11,997 रुपये के जियो फाइबर तिमाही प्लान्स अनलिमिटेड डाटा और 3,300GB डाटा कोटा के साथ आता है। हालांकि, 25,497 रुपये के पोस्टपेड प्लान की बात करें, तो इसमें आपको 1Gbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड मिलती है, जिसमें आपको डाटा कोटा 6,600GB प्रति माह प्राप्त होता है। 25,497 रुपये के प्लान में 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन आदि शामिल है।

जियो फाइबर ग्राहकों को उपरोक्त किसी भी प्लान में 4K सेट-टॉप बॉक्स एकदम मुफ्त प्राप्त होता है। तिमाही प्लान्स में किसी प्रकार का इंस्टॉलेशन चार्ज व सिक्योरिटी डिपॉज़िट शामिल नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Fiber postpaid plans, Jio Fiber, Jio, JioFiber
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  2. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  2. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  4. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  8. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  9. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  10. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.