रिलायंस जियो से इस साल रखिए ये 5 उम्मीदें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2017 18:41 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी आने वाले दिनों में किफायती टेलीकॉम सेवा को जारी रखेगी
  • साथ में डीटीएच और ब्रॉडबैंड जैसे क्षेत्र में भी कदम रखेगी
  • उम्मीद है कि अन्य सेवाएं भी किफायती दाम वाली होंगी
रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में एक किस्म का भूचाल ला दिया है। और यह जल्द थमता हुआ नहीं दिख रहा। कंपनी आने वाले दिनों में किफायती टेलीकॉम सेवा को जारी रखेगी, साथ में डीटीएच और ब्रॉडबैंड जैसे क्षेत्र में भी कदम रखेगी। रिलायंस जियो के अनुभव के बाद हम यह कह सकते हैं कि अन्य सेवाएं भी किफायती दाम वाली होंगी। इनके अलावा हमारी मुलाकात कुछ हार्डवेयर प्रोडक्ट से भी होगी। जियो के कई सूत्रों से बातचीत करने के बाद हमें कंपनी के भविष्य की योजना का खाका-चिट्ठा तो मिल ही गया है। हम इस साल रिलायंस जियो से इन पांच चीजों की उम्मीद रख सकते हैं।

1. जियो डीटीएच सेवा
Advertisement
रिलायंस जियो जल्द ही डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) टीवी सेवा का आगाज़ कर सकती है। जानकारी मिली है कि कंपनी 350 से ज़्यादा चैनल के साथ आएगी जिसमें से 50 एचडी चैनल होंगे। इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों के पास जियो टीवी ऐप और जियो सिम होना ज़रूरी होगा। इसके अलावा कनेक्शन के लिए जियो होम ब्रॉडबैंड की भी ज़रूरत होगी। हाइब्रिड रिलायंस जियो डीटीएच सेट टॉप बॉक्स की मदद से य़ूज़र केबल चैनल देखने के साथ अपने टीवी सेट पर स्ट्रीमिंग सर्विंस का भी लुत्फ उठा सकेंगे, एयरटेल इंटरनेट टीवी की तरह। डीटीएच सर्विस को जियो क्लाउड स्टोरेज के साथ इंटिग्रेट किया जाएगा। कंटेंट को ऑनलाइन स्टोर करके स्ट्रीम किया जा सकेगा। इसकी मदद से यूज़र एक हफ्ते पुराने टीवी कंटेंट को भी देख पाएंगे। आप वॉयस कंट्रोल और गेमिंग जैसे फ़ीचर की भी उम्मीद कर सकते हैं।

अब बात जियो की एक ऐसी सेवा की जिसकी टेस्टिंग कई इलाकों में चल रही है।
Advertisement

2. रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सर्विस
रिलायंस जियो जल्द ही फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड सेवा की भी शुरुआत कर सकती है। इसमें ग्राहकों को 1 जीबीपीएस तक की स्पीड वाला इंटरनेट मिलेगा। चुनिंदा इलाकों में बीटा ट्रायल भी चल रहा है। कंपनी की योजना अगले कुछ महीनों में और नए इलाकों तक पहुंचने की है, ताकि होम इंटरनेट की टेस्टिंग की जा सके। यह हाइ-स्पीड ऑप्टिकल फाइबर सर्विस अन्य जियो सेवाओं के साथ आएगी। फिलहाल, जियो होम ब्रॉडबैंड सेवा की लॉन्च तारीख और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Advertisement

कई यूज़र जो जियो होम ब्रॉडबैंड सेवा का लुत्फ उठा रहे हैं। खबर है कि उन्हें 70 से 100 एमबीपीएस तक की स्पीड मिल रही है। पुणे के एक यूज़र ने 74.328 एमबीपीएस स्पीड का स्क्रीनशॉट भी साझा किया था।

3. जियो मनी
Advertisement
इस प्रोडक्ट में कुछ नया नहीं है, लेकिन रिलायंस जियो इस साल जियो मनी का जोरशोर से प्रचार कर सकती है। आप चाहें तो चुनिंदा रिटेल स्टोर में रिलायंस जियो के पेमेंट वॉलेट जियो मनी को इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आने वाले दिनों में आप मेट्रो सफर के लिए भी इससे भुगतान कर पाएंगे। सूत्रों ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि जियो एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है जिसकी मदद से जियो मनी से किए गए सभी भुगतान के बिल जियो क्लाउड में स्टोर होंगे।

4. 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन
Advertisement
रिलायंस जियो की नज़र सस्ते फ़ीचर फोन पर है जो जियो सिम के साथ काम करेंगे, यानी इन फ़ीचर फोन में 4जी वीओएलटीई के लिए सपोर्ट मौज़ूद होगा। इस हैंडसेट की तस्वीर भी लीक हो चुकी है। एक टिप्सटर ने गैजेट्स 360 के साथ रिलायंस जियो के इस फ़ीचर फोन की तस्वीर साझा की थी। यह दिखने में आम फ़ीचर फोन जैसा ही है। लेकिन इसमें 4 बटन जियो से संबंधित हैं। ये बटन मायजियो, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक हैं।पता चला था कि कंपनी 999 और 1,500 रुपये के आसपास की कीमत वाले दो फ़ीचर लॉन्च करेगी।

5. होम ऑटोमेशन और अन्य स्मार्ट प्रोडक्ट
रिलायंस के पास पहले आरइकनेक्ट ब्रांड के एक्सेसरी हैं। आप इस साल और प्रोडक्ट पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। जानकारी मिली है कि कंपनी कुछ होम ऑटोमेशन प्रोडक्ट पर भी काम कर रही है। इतना साफ है कि ये प्रोडक्ट भी रिलायंस जियो नेटवर्क के साथ काम करेंगे। और आप इन्हें कहीं भी रहकर नियंत्रित कर सकेंगे। कंपनी जियो मीडियाशेयर नाम के ऐप पर भी काम कर रही है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप के कंटेंट को अपने मोबाइल पर स्ट्रीम कर सकेंगे। जियो ने क्रोमकास्ट जैसा डिवाइस भी डेवलप किया है जिससे आप ऐसा ही अनुभव बड़े स्क्रीन पर पा सकते हैं।

इस आर्टिकल में ज़िक्र की गई सभी सेवाओं में से पहले चार को इस साल से व्यापक रूप में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, होम ऑटोमेशन और इंटरटेनमेंट प्रोडक्ट को लेकर स्थिति आने वाले दिनों में साफ होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.