365 दिनों तक 912.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 5G, फ्री मूवी, टीवी शो देता है Jio का यह धांसू प्लान!

कंपनी के 1 साल या 365 दिनों की वैधता वाले प्लान काफी किफायती साबित होते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 फरवरी 2025 11:56 IST
ख़ास बातें
  • 365 दिनों की वैधता वाले प्लान काफी किफायती साबित होते हैं।
  • इनमें भरपूर डेली डेटा, कॉलिंग मिलती है।
  • सालभर OTT ऐप्स पर एंटरटेनमेंट का लाभ भी लिया जा सकता है।

रिलायंस जियो अभी भी कुछ प्लान बेहद किफायती दाम में पेश करती है।

Reliance Jio ने हाल ही में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में कई प्लान जोड़े हैं। Airtel, Vi जैसे ऑपरेटर्स की तुलना में रिलायंस जियो अभी भी कुछ प्लान बेहद किफायती दाम में पेश करती है। खासकर कंपनी ने 1 साल या 365 दिनों की वैधता वाले प्लान काफी किफायती साबित होते हैं। इन प्लान्स की खास बात यह है कि इनमें भरपूर डेली डेटा मिलता है, वैलिडिटी की टेंशन 1 साल के लिए खत्म हो जाती है। इसके अलावा सालभर OTT ऐप्स पर एंटरटेनमेंट का लाभ भी लिया जा सकता है। आज हम आपको जियो के 365 दिनों की वैधता वाले धांसू प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Jio अपने ग्राहकों के लिए 3599 रुपये का प्लान पेश करती है। इसे MyJio App के माध्यम से, या फिर Jio Official Website से एक्टिवेट किया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। प्लान के तहत कंपनी कुल 912.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ देती है। यह प्लान 365 दिनों तक चलता है। प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग है। साथ ही साथ रोजाना 100 SMS भेजने का बेनिफिट दिया जाता है। 

इस प्लान की एक और खास बात यह है कि इसमें True 5G डेटा मिलता है। यानि कि अगर आपके क्षेत्र में 5G सर्विसेज मौजूद हैं, तो आप इस प्लान के साथ 28 दिनों तक सुपरफास्ट 5G इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। जियो के पॉपुलर रीचार्ज प्लान में शामिल यह पैक आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। 

JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम आप देख सकते हैं। JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.