Jio का 28 दिनों का धांसू प्लान! डेली 3GB डेटा, 6GB फ्री, OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन सस्ते में!

यह प्लान आपको JioTV, JioCinema  JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 नवंबर 2023 20:17 IST
ख़ास बातें
  • प्लान आपको JioTV, JioCinema JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देता है
  • इसमें योग्य ग्राहकों को अनलिमिटिड 5G डेटा मिलता है
  • प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है

JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है

Jio टेलीकॉम के मोबाइल रिचार्ज प्लान काफी पॉपुलर हैं जो किफायती होने के साथ-साथ बेनिफिट्स से भरपूर हैं। Jio के रिचार्ज पैक समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं। इन दिनों क्रिकेट फैंस के ऊपर वर्ल्ड कप 2023 का खुमार भी चढ़ा है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन मैच देखते हैं तो इंटरनेट डेटा की जरूरत भी ज्यादा पड़ती है। आज हम आपको जियो के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कम कीमत में ढेर सारे बेनिफिट्स देकर जाता है। इस प्लान में गजब डेटा बेनिफिट कंपनी ने दिया है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। 

Jio अपने ग्राहकों के लिए 399 रुपये का प्लान पेश करती है। इस प्लान में कंपनी डेली डेटा के साथ-साथ एक्स्ट्रा फ्री डेटा भी दिया है। इसे MyJio App के माध्यम से, या फिर कंपनी की Jio Official Website से एक्टिवेट किया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। साथ ही इस जियो प्लान में 6GB डेटा फ्री मिल रहा है, जिसकी कीमत 61 रुपये है। यानि कि 61 रुपये के एक्स्ट्रा पैक का फायदा आपको मुफ्त में दिया जा रहा है। 

इस जियो प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यानि 28 दिनों में आपको 84GB डेटा तो मिलेगा ही, साथ में 6GB फ्री डेटा भी मिलेगा। जिससे कुल डेटा बेनिफिट 90GB हो जाता है। यह प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग वाला प्लान है जिससे आप अपने करीबियों से जी चाहे जितनी बातें कर सकते हैं। साथ ही रोजाना 100SMS भी इसके साथ फ्री हैं। जिससे दिवाली की बधाई के मैसेज भी आप SMS के जरिए भेज सकते हैं। इस प्लान की एक और खास बात ये है कि इसमें योग्य ग्राहकों को अनलिमिटिड 5G डेटा मिलता है। यानि कि अगर आपके क्षेत्र में 5G सर्विसेज मौजूद हैं, तो आप इस प्लान के साथ 28 दिनों तक अनलिमिटिड हाई स्पीड 5G इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। 

इसके अलावा भी इस प्लान के साथ आपको कुछ और फायदे दिए जाते हैं। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema  JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम आप देख सकते हैं। JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर भी इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.