• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio दे रही 28 दिनों तक डेली 3GB के साथ 6GB डेटा फ्री! अनलिमिटिड कॉल, 5G, JioCinema मात्र इतने रुपये में!

Jio दे रही 28 दिनों तक डेली 3GB के साथ 6GB डेटा फ्री! अनलिमिटिड कॉल, 5G, JioCinema मात्र इतने रुपये में!

यह प्लान आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है।

Jio दे रही 28 दिनों तक डेली 3GB के साथ 6GB डेटा फ्री! अनलिमिटिड कॉल, 5G, JioCinema मात्र इतने रुपये में!

Jio टेलीकॉम देश की नम्बर 1 मोबाइल, ब्रॉडबैंड सर्विस कंपनी है।

ख़ास बातें
  • टोटल डेटा बेनिफिट 90GB का दिया जा रहा है
  • JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है
  • इस प्लान के साथ 28 दिनों तक अनलिमिटिड हाई स्पीड 5G इंटरनेट भी आता है
विज्ञापन
Jio टेलीकॉम देश की नम्बर 1 मोबाइल, ब्रॉडबैंड सर्विस कंपनी है। इसके मोबाइल रिचार्ज प्लान काफी पॉपुलर हैं जो किफायती होने के साथ साथ बेनिफिट्स से भरपूर हैं। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अक्सर प्लान्स में अपडेट करती रहती है। आज हम आपको जियो के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको थोक के भाव डेटा देता है, और वह भी बेहद सस्ती कीमत में। इतना ही नहीं, इस प्लान के और भी बेनिफिट्स हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं इस धांसू प्लान के बारे में। 

रिलायंस जियो प्लान्स में एक ऐसा प्लान भी आता है जो डेटा के मामले में अन्य टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को पानी पिलाता है। Jio प्लान, जो कि 399 रुपये में उपलब्ध है, कंपनी के सबसे बेहतरीन प्लान्स में से एक है। इसे MyJio App के माध्यम से, या फिर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से एक्टिवेट किया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। साथ ही इस जियो प्लान में 6GB डेटा फ्री मिल रहा है, जिसकी कीमत 61 रुपये है। यानि कि 61 रुपये के एक्स्ट्रा पैक का फायदा आपको मुफ्त में दिया जा रहा है। 

जियो प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यानि 28 दिनों में आपको 84GB डेटा तो मिलेगा ही, साथ में 6GB फ्री डेटा भी मिलेगा। जिससे टोटल डेटा बेनिफिट 90GB हो जाता है। इतना ही नहीं, यह प्लान आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट भी देता है। साथ ही रोजाना 100SMS भी इसके साथ फ्री हैं। इस प्लान की एक और खास बात ये है कि इसमें योग्य ग्राहकों को अनलिमिटिड 5G डेटा मिलता है। यानि कि अगर आपके क्षेत्र में 5G सर्विसेज मौजूद हैं, तो आप इस प्लान के साथ 28 दिनों तक अनलिमिटिड हाई स्पीड 5G इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। 

इसके अलावा भी इस प्लान के साथ आपको कुछ और फायदे दिए जाते हैं। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema  JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम आप देख सकते हैं। JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर भी इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  6. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »