Jio लाई 365 दिनों तक 730 GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, Prime Video, Jio Cinema वाला धांसू प्लान! जानें डिटेल्स

Reliance Jio प्रीपेड पैक में कंपनी ने कई नए प्लान जोड़ दिए हैं जो 336 दिनों की वैलिडिटी से शुरू होकर 365 दिनों तक की वैधता भी देते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 09:37 IST
ख़ास बातें
  • 365 दिनों की वैधता के साथ डेली बेसिस पर 2 GB डेटा मिलता है।
  • प्लान के साथ कुल डेटा बेनिफिट 730 GB का है।
  • प्लान में एक खास बेनिफिट OTT मनोरंजन का भी है।

Jio ने हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म प्लान्स में अपग्रेड किया है।

Jio ने हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म प्लान्स में अपग्रेड किया है। कंपनी 365 दिनों की वैधता के साथ अब कई प्लान पेश करती है जिसमें अनलिमिटिड कॉलिंग, Unlimited 5G, फ्री SMS, Hotstar, Amazon Prime जैसे पॉपुलर OTT का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही नए प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। यह प्लान कंपनी काफी किफायती कीमत में उतारा है। यह एक वैल्यू फॉर मनी प्रीपेड पैक कहा जा सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Reliance Jio प्रीपेड पैक में कंपनी ने कई नए प्लान जोड़ दिए हैं जो 336 दिनों की वैलिडिटी से शुरू होकर 365 दिनों तक की वैधता भी देते हैं। प्लान कई तरह के बेनिफिट देते हैं। ऐसा ही एक प्लान है 3227 रुपये का। जिसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, या MyJio App से एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को 365 दिनों की वैधता के साथ डेली बेसिस पर 2 GB डेटा मिलता है। जिसका मतलब है कि प्लान के साथ कुल डेटा बेनिफिट 730 GB का हो जाता है। यहां ध्यान दें कि डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps रह जाती है। लेकिन इंटरनेट चलता रहता है। 

यह एक अनिलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिसमें यूजर वैलिडिटी तक असीमित वॉयस कॉल्स कर सकता है। जिसमें एसटीडी और लॉकल कॉलिंग शामिल है। प्लान में एक खास बेनिफिट OTT मनोरंजन का भी है। कंपनी इसके साथ 1 साल तक Prime Video मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन भी देती है। इस प्लान में 5G अनलिमिटिड डेटा भी मिल रहा है। जियो के लेटेस्ट प्लान में शामिल यह पैक डेली बेसिस पर 100 SMS भी फ्री देता है। 

साथ ही जियो की कुछ ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, वो भी एकदम फ्री! Jio Apps फ्री सब्सक्रिप्शन की बात करें तो यह आपके लिए JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेकर आता है। JioTV के माध्यम से आप प्लान की वैधता तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। JioCinema पर लेटेस्ट मूवी देख सकते हैं। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। यहां पर लेकिन, कंपनी जियो प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं करती है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: jio rs 3227 plan, jio rs 3227 plan details

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.