Reliance Jio के Triple Cashback Offer का फायदा अब 25 दिसंबर तक

Reliance Jio ने एक बार फिर जियो ट्रिपल कैशबैक ऑफर की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। नवंबर महीने में लॉन्च किए गए Jio Triple Cashback ऑफर के तहत, जियो प्राइम ग्राहकों को 399 रुपये व महंगे पैक से रीचार्ज कराने पर 2,599 रुपये तक का फायदा मिलता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2017 19:06 IST
ख़ास बातें
  • 399 रुपये व महंगे पैक से रीचार्ज कराने पर 2,599 रुपये तक का फायदा
  • कैशबैक 50 रुपये के आठ वाउचर के तौर पर दिया जाता है
  • अब यह ऑफर ग्राहकों के लिए 25 दिसंबर तक उपलब्ध होगा
Reliance Jio ने एक बार फिर जियो ट्रिपल कैशबैक ऑफर की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। नवंबर महीने में लॉन्च किए गए Jio Triple Cashback ऑफर के तहत, जियो प्राइम ग्राहकों को 399 रुपये व महंगे पैक से रीचार्ज कराने पर 2,599 रुपये तक का फायदा मिलता है। याद रहे कि कैशबैक वाउचर रिलायंस जियो खुद देती है। कैशबैक 50 रुपये के आठ वाउचर के तौर पर दिया जाता है। अगर सब्सक्राइबर ऑफर अवधि के दौरान किसी डिजिटल वॉलेट से रीचार्ज करते हैं, तो भी उन्हें कैशबैक मिलता है। मज़ेदार बात यह है कंपनी ने 25 नवंबर को ही इस ऑफर की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी थी। अब यह ऑफर ग्राहकों के लिए 25 दिसंबर तक उपलब्ध होगा। अंतिम तारीख बढ़ाने के साथ कैशबैक ऑफर में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।

ज्ञात हो कि कैशबैक ऑफर के तहत, अगर सब्सक्राइबर 399 रुपये या उससे महंगे पैक से मायजियो या जियो डॉट कॉम से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें कुल 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक 50 रुपये के आठ वाउचर के तौर पर दिया जाएगा। आप इन वाउचर का इस्तेमाल अगले रीचार्ज के दौरान पैक की कीमत 50 रुपये कम करने के लिए कर पाएंगे।
Advertisement

अगर सब्सक्राइबर ऑफर अवधि के दौरान किसी डिजिटल वॉलेट से रीचार्ज करते हैं, तो भी उन्हें कैशबैक मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आपने जियो नेटवर्क को अभी ज्वाइन किया है और अमेज़न पे से 459 रुपये का पैक रीचार्ज करते हैं तो आपको जियो की ओर से 400 रुपये का वाउचर मिलेगा और अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर 50 रुपये का कैशबैक भी। इस तरह से कुल फायदा 450 रुपये का हो जाएगा। इस बार ऑफर में दो ही मुख्य बदलाव हैं। नए रीचार्ज यूज़र को अब पेटीएम की ओर से 50 रुपये की जगह 15 रुपये कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, मौज़ूदा यूज़र के लिए PhonePe प्लेटफॉर्म पर शून्य की जगह 10 रुपये कैशबैक मिलेगा।

कैशबैक के अलावा रिलायंस जियो की ओर से और भी ऑफर दिए जा रहे हैं जिसके बाद कुल फायदा 2,599 रुपये तक का हो जाएगा। इस ऑफर के तहत, आपको AJio.com से 1,500 रुपये या उससे ज़्यादा की खरीदारी करने पर 399 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, Reliancetrends.com से 1,999 रुपये या उससे ज़्यादा की खरीदारी पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह जियो ने यात्रा डॉट कॉम से भी साझेदारी की है। अगर आप इस ट्रैवल वेबसाइट से फ्लाइट की टिकट बुक कराते हैं तो एक तरफ की फ्लाइट पर 500 रुपये की छूट मिलेगी और राउंड ट्रिप पर 1,000 रुपये की।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Cashback Offer, Jio Prime, Reliance, Reliance Jio, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.