Jio ने टैरिफ महंगे होने से पहले उतारा 336 दिनों की वैधता वाला यह प्लान

Jio Prepaid Plans: रिलायंस जियो के नए टैरिफ प्लान 6 दिसंबर से लागू होंगे। टैरिफ प्लान में इजाफे से पहले Jio ने ऑल-इन-वन प्लान के अंतर्गत एक नए 444 x 4 प्लान को उतारा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2019 18:01 IST
ख़ास बातें
  • मायजियो ऐप और साइट पर उपलब्ध है 1,776 रुपये वाला प्लान
  • Jio Plan के साथ मिलेगी 336 दिनों की वैधता
  • अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए मिलेंगे 4,000 मिनट्स

Jio Prepaid Plans: जियो यूजर्स के लिए आया नया ऑल-इन-वन प्लान

Jio Prepaid Plans: रिलायंस जियो के नए टैरिफ प्लान 6 दिसंबर से लागू होंगे। टैरिफ प्लान में इजाफे से पहले Jio ने ऑल-इन-वन प्लान के अंतर्गत एक नए 444 x 4 प्लान को उतारा है, इस प्लान की कीमत 1,776 रुपये है और यह 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा 444 रुपये वाले प्लान के सभी बेनिफिट्स मिलेंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Vodafone Idea और Airtel के टैरिफ प्लान आज यानी 3 दिसंबर 2019 से महंगे हो गए हैं।

Reliance Jio के इस नए प्लान के लिए आपको 1,776 रुपये खर्च करने होंगे (मतलब 444 रुपये x 4)। 444 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है, इस हिसाब से जियो के इस नए प्लान की वैधता 336 दिनों (84 x 4) की होगी। प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स समान हैं, मतलब यूज़र को अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए कुल 4,000 मिनट्स, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, हर रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है।  
 

Photo Credit: Jio.com

इस प्लान को टैरिफ में बढ़ोतरी से ठीक पहले पेश किया गया है। Reliance Jio पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है नए ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लान 40 प्रतिशत तक महंगे होंगे लेकिन यह 300 प्रतिशत तक के अधिक बेनिफिट्स प्रदान करेंगे। टैरिफ में इज़ाफे से पहले जियो यूज़र्स मायजियो ऐप या फिर जियो की साइट पर जाकर भी रीचार्ज करवा सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी का कहना है कि इस नए रीचार्ज के बेनिफिट्स यूज़र के मौजूदा प्लान समाप्त होने के बाद एक्टिवेट होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.