Jio Postpaid Plus मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों के लिए लेकर आया Credit Carry Forward फीचर

नए फीचर का लाभ उठाने के लिए मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को अपने पोस्टपेड नंबर से “Hi” लिखकर 88501-88501 नंबर पर व्हाट्सऐप करना होगा। इसके बाद आपको अपने पोस्टपेड बिल को अपलोड करना होगा, ताकि आपके मौजूदा क्रेडिट लिमिट की पुष्टि की जा सके।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2020 10:28 IST
ख़ास बातें
  • मौजूदा पोस्टपेड यूज़र्स के लिए है “carry-forward your credit limit” फीचर
  • प्रीपेड यूज़र्स को नई सर्विस प्राप्त करने के लिए देना होगा सिक्योरिटी डिप
  • पिछले महीने जियो ने लॉन्च की थी Jio Postpaid Plus सर्विस

Jio Postpaid Plus प्लान की कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 1,499 रुपये तक जाती है

Jio ने अपने पोस्टपेड यूज़र्स के लिए Credit Carry Forward फीचर पेश किया है, यह फीचर उन मौजूदा पोस्टपेड यूज़र्स के लिए है जो Jio Postpaid Plus प्लान में शिफ्ट कर रहे हैं। इस फीचर की मदद से यूज़र्स जियो पोस्टपेड प्लस सर्विस पर अपनी मौजदा क्रेडिट लिमिट को प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दें, हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की वेबसाइट के माध्यम से खुलासा हुआ था कि नए जियो पोस्टपेड प्लस कनेक्शन के लिए ग्राहकों को सिक्योरिटी डिपॉज़िट की रकम अदा करनी होगी। इसके बाद ही अब इस नए फीचर का ऐलान किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि टेलीकॉम ऑपरेटर ने पिछले महीने नई पोस्टपेड सर्विस का ऐलान करते हुए किसी प्रकार के सिक्योरिटी डिपॉज़िट की जानकारी नहीं दी थी।  

हालांकि, नए फीचर लॉन्च के बाद मौजूदा क्रेडिट लिमिट वाले Jio पोस्टपेट ग्राहकों को नए Jio Postpaid Plus सर्विस में शिफ्ट करते हुए किसी प्रकार का सिक्योरिटी डिपॉज़िट नहीं देना होगा। जियो ग्राहकों को उनकी मौजूदा क्रेडिट लिमिट ऑफर करेगा।
Advertisement

नए फीचर का लाभ उठाने के लिए मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को अपने पोस्टपेड नंबर से “Hi” लिखकर 88501-88501 नंबर पर व्हाट्सऐप करना होगा। इसके बाद आपको अपने पोस्टपेड बिल को अपलोड करना होगा, ताकि आपके मौजूदा क्रेडिट लिमिट की पुष्टि की जा सके। 24 घंटे के बाद ग्राहक जियो स्टोर पर जाकर या फिर होम डिलिवरी के जरिए अपना नया Jio Postpaid Plus सिम प्राप्त कर सकते हैं।

हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह फीचर केवल मौजूदा क्रेडिट लिमिट वाले पोस्टपेट ग्राहकों के लिए ही पेश किया गया है। इसका मतलब यह है कि मौजूदा प्रीपेड अकाउंट वाले ग्राहकों को जियो पोस्टपेड प्लस सर्विस में शिफ्ट करते हुए सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा, जिसका खुलासा पिछले दिनों हुआ था। इसके अलावा यदि आप मौजूदा पोस्टपेट कनेक्शन से माइग्रेट किए बिना नए ग्राहक के रूप में जियो पोस्टपेड कनेक्शन ले रहे हैं, तो भी आपको सिक्योरिटी डिपॉज़िट देना होगा।
Advertisement

आपको बता दें, पिछले महीने कंपनी ने Jio Postpaid Plus सर्विस को लॉन्च किया है। इस सर्विस में सब्सक्राइबर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, डेटा रोलओवर और इंटरनेशनल कॉलिंग बेनिफिट्स प्राप्त होते हैं। Jio सब्सक्राइबर्स को नया सिम कार्ड लेना होगा, लेकिन कंपनी का कहना है कि फोन नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा। जियो पोस्टपेड प्लस प्लान की कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 1,499 रुपये तक जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Postpaid Plus, Jio, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.