Jio लाई भारत-पाक मैच के लिए धांसू प्लान, 84 दिन वैलिडिटी, डेली 2GB, Jiohotstar फ्री सब्सक्रिप्शन और बहुत कुछ!

यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें डेली 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है और अनलिमिटिड कॉलिंग भी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2025 12:04 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास प्रीपेड प्लान अपडेट किया है।
  • यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।
  • सबसे बड़ा फायदा इस प्लान के साथ मिलने वाला Jiohotstar सब्सक्रिप्शन है।

Jio ने क्रिकेट प्रेमी यूजर्स के लिए कुछ खास प्लान पेश किए हैं।

Jio ने क्रिकेट प्रेमी यूजर्स के लिए कुछ खास प्लान पेश किए हैं। ICC चैंपियंस ट्रॉफी में देशों की क्रिकेट टीमों के बीच रोचक मुकाबले देखे जा रहे हैं। ऐसे में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला भी आज होने जा रहा है। आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाक मैच होने जा रहा है। ऐेसे में आप भी कोई ऐसा प्लान चाह रहे होंगे जिससे फ्री में मैच देखा जा सके और अलग से कोई सब्सक्रिप्शन न लेना पड़े। हम आपको जियो के ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो कमाल बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें भरपूर डेटा मिलता है और Jiohotstar ऐप का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है जिससे आप ICC चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों को फ्री में देख सकते हैं। आइए आपको इस धांसू प्लान के बारे में बताते हैं। 

Jio ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास प्रीपेड प्लान अपडेट किया है। आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाक मैच होने जा रहा है। आप जियो के 949 रुपये के प्लान के साथ इस मैच को फ्री में देख सकते हैं। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें डेली 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है। अनलिमिटिड कॉलिंग, और डेली 100SMS मिलते हैं। सबसे बड़ा फायदा इस प्लान के साथ मिलने वाला Jiohotstar ओटीटी ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन है। यानी आप मूवी, क्रिकेट मैच, वेब सीरीज 84 दिनों तक फ्री देख सकते हैं! 

इस प्लान के बेनिफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। इस प्लान की एक और खास बात यह है कि इसमें True 5G डेटा मिलता है। जियो के पॉपुलर रीचार्ज प्लान में शामिल यह पैक आपको JioTV, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। 

JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम आप देख सकते हैं। प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.