Jio New Plan 2019: जियो के प्लान 39 प्रतिशत तक महंगे, जानें नए प्लान से जुड़ी डिटेल

Reliance Jio prepaid unlimited plans: Airtel और Vodafone Idea के बाद अब Jio ने अपने नए प्लान की घोषणा कर दी है, कंपनी ने इन्हें 'All-in-One Plans' नाम दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2019 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Airtel और Vodafone से मुकाबले के लिए आए Jio new plan
  • 6 दिसंबर से लागू होंगे रिलायंस जियो के नए प्लान
  • Jio latest plan से जुड़ी डिटेल जानें यहां

Reliance Jio latest plans: Airtel और Vodafone Idea के बाद अब जियो यूज़र्स को झटका

Reliance Jio latest plans: Airtel और Vodafone Idea के बाद अब Jio ने अपने नए प्लान की घोषणा कर दी है, कंपनी ने इन्हें 'All-in-One Plans' नाम दिया है। याद करा दें कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने कुछ दिनों पहले ही अपने नए प्रीपेड प्लान से पर्दा उठाया था और ये नए प्लान 3 दिसंबर से लागू हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ, Reliance Jio के नए प्लान पुराने प्लान की तुलना में 39 प्रतिशत तक महंगे हैं और इन्हें 6 दिसंबर 2019 से लागू किया जाएगा। आइए अब आपको रिलायंस जियो के नए प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।

रफ कैलक्यूलेशन के अनुसार, नए प्लान Airtel और Vodafone Idea के नए कॉल और डेटा टैरिफ प्लान की तुलना में 25 प्रतिशत तक सस्ते हैं। नए टैरिफ के अनुसार, जियो यूज़र को 84 दिनों की वैधता के लिए 555 रुपये चुकाने होंगे, इस प्लान के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा, यह प्लान कंपनी के समान बेनिफिट्स के साथ आने वाले 399 रुपये वाले प्लान की तुलना में 39 प्रतिशत महंगा है।

यह भी पढ़ें-  Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: कौन सा है प्रीपेड प्लान है आपके लिए बेस्ट?

यह भी पढ़ें-  Jio के नए और पुराने प्लान एक-दूसरे से कितने अलग? जानें

यह भी पढ़ें-  Airtel vs Vodafone Idea: नए प्रीपेड प्लान में कौन सा है आपके लिए सही?
Advertisement

रिलायंस जियो के 153 रुपये वाले प्लान के लिए अब 199 रुपये, 198 रुपये वाले प्लान के लिए 249 रुपये, 299 रुपये वाले प्लान के लिए 349 रुपये, 349 रुपये वाले प्लान के लिए 399 रुपये, 448 रुपये वाले प्लान के लिए 599 रुपये, 1,699 रुपये वाले प्लान के लिए 2,199 रुपये और 98 रुपये वाले प्लान के लिए 129 रुपये चुकाने होंगे।

199 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, यह प्रतिद्धंदी कंपनियों के प्लान जो समान बेनिफिट्स के साथ आते हैं और जिनकी कीमत 249 रुपये के आसापस है उनसे 25 प्रतिशत तक सस्ता है। Jio New Plans को लेकर दावा किया गया है कि यह पिछले प्लान की तुलना में जियो यूज़र को 300 प्रतिशत तक के ज्यादा बेनिफिट्स देंगे।
Advertisement
 

Reliance Jio Prepaid Recharge Plan

 
Jio new plan की कीमत डेटा ऑफनेट कॉल के लिए मिनट्स (FUP के साथ) वैधता (दिनों में)
129 रुपये 2 जीबी 1,000 28
199 रुपये 1.5 जीबी प्रतिदिन 1,000 28
249 रुपये 2 जीबी प्रतिदिन 1,000 28
329 रुपये 6 जीबी 3,000 84
349 रुपये 3 जीबी प्रतिदिन 1,000 28
Rs. 399 1.5 जीबी प्रतिदिन 2,000 56
444 रुपये 2 जीबी प्रतिदिन 2,000 56
555 रुपये 1.5 जीबी प्रतिदिन 3,000 84
599 रुपये 2 जीबी प्रतिदिन 3,000 84
1,299 रुपये 24 जीबी 12,000 365
2,199 रुपये 1.5 जीबी प्रतिदिन 12,000 365
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio, Jio New PLans, Jio Latest Plan, Jio New Plan

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.