भारत में 6G की तैयारी: मिलेगी 5 गुना तेज इंटरनेट स्पीड, डिवाइस का बैटरी बैकअप भी बढ़ेगा!

श्री सिंधिया के मुताबिक, सरकार 6G तकनीक को बढ़ावा दे रही है। दावा किया जा रहा है कि 6G तकनीक की मदद से यूजर को 100Mbps डेटा स्पीड मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 19:50 IST
ख़ास बातें
  • भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है
  • इसके लिए देश को डिजिटल रूप से मजबूत और एडवांस होना जरूरी है
  • मंत्री जी ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है

Photo Credit: Pixabay

भारत सक्रिय रूप से 6G की तैयारी कर रहा है, जिसके 5G से 100 गुना तेज होने और बैटरी बैकअप में सुधार होने की उम्मीद है। 5G पहले से ही देश के 99% हिस्से को कवर करने के साथ, सरकार तेजी से 6G डेवलपमेंट को बढ़ावा दे रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डिजिटल एडवांसमेंट की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का है। DoT द्वारा 2023 में गठित इंडिया 6G एलायंस का लक्ष्य स्टार्टअप्स, कंपनियों और निर्माताओं को एकजुट करके 6G इनोवेशन को बढ़ावा देना है। दावा किया गया है कि 6G 100Mbps तक की स्पीड दे सकता है, जिससे इंटरनेट कनेक्टिविटी काफी बढ़ जाएगी।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुताबिक (via Timesbull), भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। ऐसे में देश को डिजिटल रूप से मजबूत और एडवांस होना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह भी बताया गया कि भारत ने रिकॉर्ड 22 महीनों में 5G लॉन्च किया, जो दुनिया में सबसे तेज था। यह वर्तमान में देश के लगभग 99 प्रतिशत क्षेत्र को कवर करता है। 

श्री सिंधिया के मुताबिक, सरकार 6G तकनीक को बढ़ावा दे रही है। दावा किया जा रहा है कि 6G तकनीक की मदद से यूजर को 100Mbps डेटा स्पीड मिल सकती है। इंटरनेट स्पीड 5 गुना बढ़ जाएगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुताबिक, करीब 10 साल पहले भारत में इंटरनेट स्पीड 1.5 एमबीपीएस हुआ करती थी।

इसके लिए दूरसंचार विभाग (DoT) पहले ही एक 6G Alliance को गठित कर चुका है। इसका उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप, कंपनियों और निर्माताओं को एक साथ लाकर 6G तकनीक के डिजाइन, विकास और तैनाती को बढ़ावा देना है। इसकी गठन 2023 में किया गया था। 6G नेटवर्क सैटेलाइट कनेक्टिविटी और AI-ड्रिवन कम्युनिकेशन को एकीकृत करेगा। इससे बैटरी बैकअप में भी सुधार होगा, क्योंकि सेंसर-आधारित नेटवर्क तभी सक्रिय होगा जब डिवाइस उपयोग में होगा।
Advertisement

पिछले साल एक इंटरव्यू में केंद्रिय मंत्री ने कहा था कि 3G में देश की गति धीमी थी, 4G और 5G में दुनिया के साथ देश चला था और 6G में देश के पास दुनिया में अगुवाई करने की क्षमता है। उन्होंने बताया था कि 1GB डेटा की कॉस्ट जो कभी 287 रुपये होती थी, वह अब घटकर नौ रुपये हो गई है। यह एक बड़ा बदलाव है। हालांकि, उसके बाद से टेलीकॉम कंपनियों ने एक के बाद एक टैरिफ में बड़ी बढ़ोतरी भी की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 6G, 6G in india
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.