5G नेटवर्क बढ़ाने में भारत सबसे तेज, 2029 तक 6G लाने की तैयारी!

भारत में 5G को 1 अक्टूबर 2022 को रोल आउट करना शुरू किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2023 17:31 IST
ख़ास बातें
  • दिसंबर 2023 तक भारत के 200 शहरों में 5G लाने का लक्ष्य रखा गया था
  • लेकिन अब तक यह उससे कहीं आगे, 397 शहरों में पहुंच चुका है
  • 2025 तक भारत में 30 करोड़ से ज्यादा लोग 5G का इस्तेमाल कर रहे होंगे

Photo Credit: Forbes

भारत में 5G के लॉन्च को अभी कुछ ही महीने बीते हैं कि भारत के टेलीकॉम सेक्टर में तेजी से प्रगति के संकेत मिलने लगे हैं। अक्टूबर 2022 में भारत में 5G को लॉन्च किया गया था। 5G के बाद भारत की तैयारी 6G लॉन्च करने की है जिसे लेकर एक बड़ा अपडेट टेलीकॉम मिनिस्ट्री की ओर से सामने आया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 2029 तक भारत में 6G दस्तक दे चुका होगा। इसके अलावा टेलीकॉम सेक्टर की स्थिति के बारे में भी कई बातें यहां कही गई हैं। 

केंद्रीय आईटी एवं दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत 5G को लेकर काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। इसके बाद भारत की नजर 6G पर होगी। डेकन हैराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने भारत स्टार्टअप समिट एंड एक्पो के आयोजन के दौरान मीडिया को बताया कि 2029 तक भारत में 6G को लाने की तैयारी है। उन्होंने कहा, 'हम 6जी के लिए नींव रख रहे हैं। 6जी भारत में 2029-30 तक आ जाएगा।'

रिपोर्ट के अनुसार, आगे बताते हुए मंत्री ने कहा, 'भारत में 5G को 1 अक्टूबर 2022 को रोल आउट करना शुरू किया गया था। यह देश के 13 शहरों में एक साथ लॉन्च किया गया। दिसंबर 2023 तक भारत के 200 शहरों में 5G लाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अब तक यह उससे कहीं आगे, 397 शहरों में पहुंच चुका है। दुनिया में अभी तक किसी ने भी इतनी तेजी से 5G का विस्तार किसी देश में नहीं देखा है।'

पब्लिकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 तक भारत में 30 करोड़ से ज्यादा लोग 5G का इस्तेमाल कर रहे होंगे। इसके बारे में कहा गया है कि 5जी सर्विसेज के विस्तार में और तेजी रिटेल में तेजी के बाद आएगी। एक ओर टेलीकॉम कंपनियां जहां 5जी सर्विसेज मुहैया करवाने में प्रगतिशील हैं, वहीं रिटेल में 5G टेक्नोलॉजी वाले हैंडसेट्स का उपलब्ध होना भी एक बड़ा कारक है। वर्तमान में भारत में आने वाले 15 से 17 करोड़़ स्मार्टफोन्स में से 30-35% हैंडसेट्स 5जी इनेबल्ड हैं। धीरे-धीरे इसमें और सुधार होगा देश में 5जी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या में काफी इजाफा होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 6G, 6G launch india, 6G by 2029, Telecom

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  3. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  2. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  3. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  7. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज
  9. OpenAI लाई GPT-5.5, अब तक का सबसे तेज, सबसे सटीक AI मॉडल, जानें फीचर्स
  10. स्मार्टवॉच में सिर्फ टाइम न देखें, ये 5 फीचर्स बना देंगे आपकी जिंदगी को बेहद आसान!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.