Idea के नए 453 रुपये वाले प्लान में हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा

इन दिनों टेलीकॉम सेक्टर में एक अजीब सी भेड़ चाल देखने को मिल रही है। पहले रिलायंस जियो किसी ऑफर से शुरुआत करती है और बाकी कंपनियां इस राह पर चल पड़ती हैं।

विज्ञापन
Ravi Sharma, अपडेटेड: 14 जुलाई 2017 09:29 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की ओर से हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जाएगा
  • इसके साथ 'अनलिमिटेड' कॉल की सुविधा भी मिलेगी
  • जियो के नए 399 रुपये वाले जियो धन धना धन ऑफर की चुनौती में उतारा गया
इन दिनों टेलीकॉम सेक्टर में एक अजीब सी भेड़ चाल देखने को मिल रही है। पहले रिलायंस जियो किसी ऑफर से शुरुआत करती है और बाकी कंपनियां इस राह पर चल पड़ती हैं। रिलायंस जियो द्वारा अपने जियो धन धना धन ऑफर को नए अवतार में पेश करने के बाद अब आइडिया ने चुनौती पेश की है। Idea ने भी एक प्रीपेड पैक लॉन्च किया है जिसमें ग्राहकों को 84 जीबी डेटा मिल रहा है। कंपनी की ओर से हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जाएगा और इसके साथ 'अनलिमिटेड' कॉल की सुविधा भी मिलेगी। नए आइडिया प्लान की कीमत 453 रुपये है। और इसे रिलायंस जियो के नए 399 रुपये वाले जियो धन धना धन ऑफर की चुनौती में उतारा गया है। बता दें कि रिलायंस जियो के इस पैक में भी आपको 84 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, एयरसेल ने भी एक ऐसा ही पैक लॉन्च किया है जिसमें ग्राहकों 84 दिन तक हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जाएगा।

बता दें कि 453 रुपये वाले आइडिया पैक में आपको 3जी नेटवर्क मिलेगा, वहीं रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क है। अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी पूरी तरह से असीमित नहीं है। हर दिन सर्वाधिक 300 मिनट टॉक टाइम और हफ्ते भर के लिए 1200 मिनट मिलेंगे। अगर निर्धारित टॉक टाइम मिनट खत्म हो जाते हैं तो कंपनी हर कॉल के लिए 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क लेगी। इसी तरह से डेटा खत्म हो जाने पर 4 पैसे प्रति 10 केबी से शुल्क लिया जाएगा।
Advertisement

इसके साथ कंपनी ने नया 16 रुपये का रीचार्ज पैक भी पेश किया है। इसकी मदद से यूज़र एक घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। यह वोडाफोन सुपरहावर पैक्स की तरह, इसमें भी आपको घंटे भर के लिए असीमित डेटा मिलता है।

इस हफ्ते की शुरुआत में जियो ने नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान किए थे। सबसे पहले जियो धन धना धन ऑफर को आगे की तारीख तक के लिए बढ़ा दिया गया। अब यह पैक 399 रुपये का है। और यूज़र को हर दिन 4जी स्पीड में 84 जीबी डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance jio, Jio Dhan Dhana Dhan Offer, Idea, Idea Cellular
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.