Jio और Airtel को Idea की चुनौती, 149 रुपये में मिलेगा 33 जीबी डेटा

Reliance Jio और Airtel से मुकाबले के लिए Idea Cellular ने एक नया रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। याद करा दें कि Vodafone और आइडिया का मर्जर हो चुका है। आइडिया ने 149 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 सितंबर 2018 17:17 IST
ख़ास बातें
  • 149 रुपये में आइडिया दे रहा 33 जीबी डेटा
  • Idea का नया प्रीपेड प्लान की टक्कर Jio और Airtel के 149 रुपये वाले प्लान
  • आइडिया के इस प्लान में हर दिन मिलेंगे 100 एसएमएस
Reliance Jio और Airtel से मुकाबले के लिए Idea Cellular ने एक नया रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। याद करा दें कि Vodafone और आइडिया का मर्जर हो चुका है। आइडिया ने 149 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, यह प्लान डेटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। कंपनी का यह कॉम्बो पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। कुछ दिनों पहले आइडिया-वोडाफोन ने चुनिंदा सर्किल के लिए 6 कॉम्बो पैक लॉन्च किए हैं। यह प्लान टॉकटाइम, डेटा और अन्य सुविधाओं से लैस हैं, इन पैक्स की वैधता 28 दिनों से 84 दिनों के बीच है।

28 दिन की वैधता वाला Idea का 149 रुपये प्रीपेड प्लान 33 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन में 250 मिनट और एक सप्ताह में 1000 मिनट ही दिए जाएंगे। Idea का यह पैक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना यूजर्स के लिए है। Idea 149 रुपये वाले प्लान के टक्कर में Airtel और Jio के पास भी इसी दाम में रीचार्ज प्लान मौजूद हैं।
Advertisement

Reliance Jio के 149 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान की वैधता 28 दिन की है, इसका मतलब कुल मिलाकर आपको 42 जीबी डेटा मिलेगा जो आइडिया के 33 जीबी डेटा से अधिक है। इसके अलावा आइडिया प्लान में कॉलिंग की सीमा निर्धारित है लेकिन रिलायंस जियो में ऐसा नहीं है। अब बात Airtel रीचार्ज प्लान की। एयरटेल प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा देता है। यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसका मतलब यह हुआ कि आपको कुल मिलाकर 28 जीबी डेटा मिलेगा। एयरटेल और आइडिया के बीच के प्राइस वार में Idea ज्यादा डेटा ऑफर करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.