आइडिया सेल्युलर देगी घरेलू रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 14 मार्च 2017 17:32 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक भी पेश किया है
  • आइडिया के 20 करोड़ यूज़र को 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क पर रोमिंग मिलेगी
  • रोमिंग के दौरान डेटा के इस्तेमाल पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा
दूरसंचार आपरेटर आइडिया सेल्युलर ने घरेलू रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा देने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक भी पेश किया है। ऐसे में विदेश जाने वालों को ‘बिल का झटका’ नहीं लगेगा।

इससे पहले आइडिया की प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल ने नई कंपनी रिलायंस जियो को प्रतिस्पर्धा देने के लिए देश में आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल्स के साथ एसएमएस और डेटा इस्तेमाल पर सभी रोमिंग शुल्क हटा दिया है।
Advertisement

आइडिया के बयान में कहा गया है कि 1 अप्रैल, 2017 से आइडिया के 20 करोड़ उपभोक्ता कंपनी के 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क पर रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आइडिया के ग्राहक देश में कहीं भी रोमिंग के दौरान बिना हिचक के आउटगोइंग कॉल्स कर सकेंगे और एसएमएस भेज सकेंगे।

कंपनी ने कहा कि भारत में रोमिंग के दौरान डेटा के इस्तेमाल पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। घरेलू रोमिंग पर मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों को उपलब्ध होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , idea, idea cellular, roaming, free incoming call
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.