आइडिया ने पेश किए नए पोस्टपेड प्लान, हर महीने मिलेगा 12 जीबी तक 4जी डेटा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2017 15:31 IST
ख़ास बातें
  • नए 499 और 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में मिलेगा अतिरिक्त डेटा
  • आइडिया के नए अल्टीमेट 999 पोस्टपेड प्लान की कीमत 999 रुपये है
  • रिलायंस जियो प्राइम प्लान को चुनौती देने के मकसद से पेश किए गए प्लान
रिलायंस जियो प्राइम प्लान को चुनौती देने के मकसद से आइडिया ने दो नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान में ग्राहकों को पहले की तुलना में ज़्यादा इंटरनेट डेटा मिलेगा। इन प्लान के साथ मिलने वाले डेटा के अलावाआइडिया नए 499 और 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में अतिरिक्त 3 जीबी 3जी/4जी डेटा दे रही है।

आइडिया के नए अल्टीमेट 999 पोस्टपेड प्लान की कीमत 999 रुपये है और यह 4जी स्मार्टफोन यूज़र के लिए 8 जीबी डेटा के साथ आता है। वहीं, 3जी/2जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 5 जीबी डेटा पाएंगे। इसके साथ टेलीकॉम कंपनी ग्राहक को एक्वीजेशन ऑफर के तहत 1 जीबी मुफ्त डेटा दे रही है। इसके अलावा अल्टीमेट 999 प्लान वाले ग्राहक नए 4जी हैंडसेट में अपग्रेड करते हैं तो उन्हें कंपनी के ओर से 31 दिसंबर 2017 तक हर महीने अतिरिक्त 3 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि ग्राहक के पास हर महीने इस्तेमाल करने के लिए 12 जीबी डेटा होगा।
Advertisement

इसी तरह से अल्टीमेट 499 प्लान में 4जी स्मार्टफोन यूज़र को 3 जीबी डेटा मिलेगा। 2जी/3जी यूज़र को 1 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। और एक्वीजेशन ऑफर के तहत 1 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस पोस्टपेड प्लान के साथ 4जी स्मार्टफोन में अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को 3 जीबी डेटा 31 दिसंबर 2017 तक  मुफ्त मिलेगा, यानी हर महीने खर्चने के लिए कुछ 7 जीबी डेटा होगा।

अल्टीमेट 999 और अल्टीमेट 499 प्लान के साथ आइडिया ग्राहकों को असीमित लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल की सुविधा दे रही है। इसके अलावा रोमिंग चार्ज नहीं होगा। 3,000 लोकल और एसटीडी एसएमएस मुफ्त होंगे और आइडिया के मूवी-म्यूज़िक ऐप का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। वहीं, 999 रुपये का प्लान चुनने वाले ग्राहक रोमिंग में भी मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा पाएंगे।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल ने भी अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए ऐसे ही ऑफर पेश किए हैं। आइडिया ने भी एक प्रीपेड प्लान पेश किया था जिसमें ग्राहकों को हर दिन 500 एमबी डेटा दिया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.