BSNL के VIP नम्बर पाने का ये है आसान तरीका!

BSNL समय-समय पर फैन्सी नम्बरों के लिए ई-नीलामी लेकर आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 फरवरी 2022 10:55 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के फैन्सी नम्बर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
  • अपने सर्किल के फैन्सी नम्बर पाने के लिए ग्राहकों को बिड लगाना होता है।
  • नम्बर प्राप्त नहीं होने पर रजिस्ट्रेशन की राशि वापस लौटा दी जाती है।
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) अपने ग्राहकों को फैन्सी नम्बर (वीआईपी या प्रीमियम नम्बर) पाने का मौका देता है। ये ऐसे नम्बर होते हैं जिन्हें याद रखना आसान होता है और इनमें अंकों का खास पैटर्न होता है। ये फैन्सी नम्बर पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहकों को इसके लिए ऑनलाइन नीलामी (ई-ऑक्शन) के माध्यम से अपना प्रीमियम नम्बर हासिल करना होता है। बोली लगाने से पहले आपको राज्य के टेलीकॉम ऑपरेटर पर रजिस्टर करना होगा। बीएसएनएल फैन्सी नम्बरों को अलग-अलग पैटर्न में विभाजित करता ताकि सब्सक्राइबर ऑक्शन में भाग लेकर अपना पसंदीदा नम्बर चुन सकें। 

BSNL की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फैन्सी नम्बर में एक खास क्रम होता है जो आपके नम्बर को दूसरों से आसान और याद रखने योग्य बनाता है। ये अंकों के दोहराव के आधार पर अलग-अलग पैटर्न में बंटे होते हैं। उसके बाद पैटर्न भी तीन कैटिगरी में बंटे होते हैं जिनके आधार पर इनकी बोली लगाई जाती है और कीमत निर्धारित की जाती है। 
Advertisement

फैन्सी नम्बरों की मांग काफी ज्यादा है, इसे देखते हुए बीएसएनएल ग्राहकों के लिए अपनी डेडीकेटेड वेबसाइट के माध्यम से ई-ऑक्शन लेकर आता है ताकि ग्राहकों को ये नम्बर अधिकारिक तरीके से उपलब्ध करवाए जा सकें। 

How to get a BSNL fancy number online?
BSNL समय-समय पर इन फैन्सी नम्बरों के लिए ई-नीलामी लेकर आता है। प्रत्येक सर्किल का अपना ई-ऑक्शन होता है। आप अपने सर्किल के ई-ऑक्शन का शेड्यूल बीएसएनएल साइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ई-ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर भी करवाना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर कंपनी का फैन्सी नम्बर पा सकते हैं। 
  1. ई-ऑक्शन साइट पर जाएं और अपना सर्किल सिलेक्ट करें। 
  2. टॉप बार में दिए Login/ Register ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपना मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी दर्ज करें। BSNL रजिस्ट्रेशन की डीटेल्स आपके दिए गए ईमेल आईडी पर भेजता है। 
  4. अब Login/ Register पर क्लिक करने के बाद Login टैब को सिलेक्ट करें। उसके बाद मोबाइल नम्बर और पासवर्ड दर्ज करें। 
  5. प्रोसेस पूरी करने के लिए Login पर क्लिक करें। 
  6. साइट पर दिए गए साइड बार में से Available Numbers वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें और उपलब्ध फैन्सी नम्बरों में से चुनें। 
  7. बिड या दांव लगाने के लिए नम्बर चुनने के बाद Continue पर क्लिक करें और Cart में जाएं। 
  8. यहां पर रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन राशि का भुगतान करें और नीलामी की क्लोजिंग डेट को नोट कर लें। 
रजिस्ट्रेशन होने के बाद ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए अब आपको अपने चुने गए फैन्सी नम्बर के लिए न्यूनतम बिड (दांव) को यहां बताना होता है। 
हर एक फैन्सी नम्बर के लिए बीएसएनएल सभी दांव लगाने वाले लोगों में से तीन प्रतिभागियों को चुनता है। बाकी प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन अमाउंट ई-ऑक्शन खत्म होने के बाद उन्हें 10 दिन के भीतर लौटा दिया जाता है। कंपनी ने इसका जिक्र अपने नियम और शर्तों में भी किया है। 
Advertisement
चुने गए नम्बर के लिए जो तीन प्रतिभागी चुने जाते हैं उन्हें उनकी नीलामी राशि के आधार पर H1, H2, और H3 में बांटा जाता है।  
जिस प्रतिभागी ने सबसे ज्यादा राशि के साथ दांव लगाया है, अगर वो उस नम्बर कनेक्शन को नहीं लेता है तो बिड अगले प्रतिभागी के पास चली जाती है। 
फैन्सी नम्बर पाने के लिए दांव लगाने वाले व्यक्ति को अपना एड्रेस प्रूफ और पहचान की डीटेल्स देनी होती हैं। यहां पर यह भी ध्यान दें कि भारतीय नागरिकों के अलावा देश में रजिस्टर्ड फर्म भी इस ऑक्शन में हिस्सा ले सकती हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL VIP Number, BSNL fancy number, BSNL updates
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.