400mbps के साथ साल भर चलाएं Excitel का ये प्लान, टीवी और ओटीटी का मजा भी फ्री, हर महीने सिर्फ 699 रुपये खर्च

हाई स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ Excitel के प्लान को लगाने के बाद ओटीटी और केबल दोनों के फायदे मुफ्त में मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 सितंबर 2025 08:30 IST
ख़ास बातें
  • Excitel का 300mbps वाला प्लान अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान करता है।
  • Excitel का 400mbps वाला प्लान टीवी और ओटीटी का फ्री एक्सेस देता है।
  • Excitel के 200mbps प्लान में 300 से ज्यादा चैनल को देखा जा सकता है।

घर और ऑफिस के लिए वाई-फाई प्लान बेस्ट हैं।

Photo Credit: Unsplash/Tarn Nguyen

नया वाई-फाई प्लान लगाने का सोच रहे हैं तो आज हम Excitel के कुछ ब्रॉडबैंड प्लान की बात कर रहे हैं जो कि साल भर की वैधता के साथ दमदार फायदे प्रदान करते हैं। 400mbps, 300mbps और 200mbps हाई स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ Excitel के इन प्लान को लगाने के बाद ओटीटी और केबल दोनों के फायदे मुफ्त में मिलते हैं। यहां हम आपको Excitel के ब्रॉडबैंड प्लान के फायदों और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 
Excitel का 400mbps वाला प्लान:
Excitel का यह प्लान 400mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान करता है। इसके अलावा इस प्लान में 300 से ज्यादा लाइव चैनल का फ्री एक्सेस मिलता है। अन्य फायदों में Amazon Prime, Jio Hotstar, Zee5, Lionsgate Play, SonyLIV और STAGE समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म का मुफ्त एक्सेस शामिल है। अगर आप साल भर के लिए इस प्लान को लगाने का सोच रहे हैं तो आपको 699 रुपये प्रति माह चार्ज लगेगा। हालांकि, इसके साथ टैक्स और अन्य चार्ज भी लगेंगे, जिसके बाद कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।

Excitel का 300mbps वाला प्लान:
Excitel का 300mbps वाला प्लान अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान करता है। अन्य फायदों की बात करें तो SonyLIV, STAGE, Lionsgate Play, Distro TV, Fancode और Hubhopper जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। यह प्लान 300 से ज्यादा लाइव चैनल का फ्री एक्सेस प्रदान करता है, जिससे आपको केबल लगाने और उससे खर्च के झंझट से छुटकारा मिलेगा। 365 दिनों के लिए इस प्लान का खर्च प्रति माह 549 रुपये आएगा। हालांकि, टैक्स और अन्य चार्ज के बाद कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।

Excitel का 200mbps वाला प्लान:
Excitel के इस प्लान में 200mbps की स्पीड के साथ इंटरनेट मिलता है। ओटीटी फायदों में Dangal Play, Distro TV, Fancode और Hubhopper आदि प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया जाता है। इस प्लान में 300 से ज्यादा लाइव चैनल का फ्री एक्सेस मिलता है, जिससे ग्राहकों को न तो केबल लगाने की जरूरत है और अतिरिक्त खर्च से भी छुटकारा मिलेगा। इस प्लान को 365 दिनों के लिए लगाने पर प्रति माह 449 रुपये खर्च आएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि टैक्स और अन्य चार्ज के बाद कीमत थोड़ी बढ़ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.