Reliance Jio GigaFiber: प्लान, लॉन्च की तारीख, और...

इस लेख में हम आपको Reliance Jio GigaFiber के प्लान, कीमत और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में बताएंगे।

Reliance Jio GigaFiber:  प्लान, लॉन्च की तारीख, और...
ख़ास बातें
  • जियो गीगाफाइबर की आधिकारिक कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ
  • रिलायंस जियो ने बीते साल जुलाई महीने में जियो गीगाफाइबर को लॉन्च किया था
  • व्यवसायिक तौर पर लॉन्च हो सकता है Jio GigaFiber
विज्ञापन
रिलायंस जियो इंफोकॉम की Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड सेवा की अभी टेस्टिंग चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 12 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि जियो गीगफाइबर ब्रॉडबैंड सेवा का व्यवसायिक लॉन्च रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना आम बैठक में होगा। आज की तारीख में सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों को जियो गीगाफाइबर की ब्रॉडबैंड सेवा मिल रही है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में वॉयस कॉलिंग सेवा और आईपीटीवी सेवा भी उपलब्ध कराने का ज़िक्र है। ये सेवाएं जल्द ही आम ग्राहकों को मिल सकती हैं। इसके अलावा कंपनी की स्मार्ट होम सॉल्यूशन देने की भी योजना है।

इस लेख में हम आपको जियोगीगाफाइबर के प्लान, कीमत और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में बताएंगे।
 

Jio GigaFiber plans, price

ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, जियो 28 दिनों की वैधता के साथ ट्रिपल प्ले प्लान लाने की योजना बना रही है। प्लान अपने साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 जीबी डेटा, जियो होम टीवी सर्विस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लाता है। इसकी टेस्टिंग जियो के कमर्चारी कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और टीवी सब्सक्रिप्शन से जुड़ा एक कॉम्बो प्लान की लाने की योजना है। इसके लिए जियोगीगाफाइबर प्रति महीने 600 रुपये का शुल्क लेगा। जानकारी मिली है कि जियो गीगाफाइबर सब्सक्राइबर्स अपने स्मार्ट होम नेटवर्क से 40 डिवाइस जोड़ पाएंगे। इसके लिए 1,000 रुपये तक का शुल्क लगेगा।

हाल ही में आई BankAm-Merrill Lynch की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जियो अपनी गीगाफाइबर सेवा के लिए तीन सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकती है। शुरुआती प्लान इंटरनेट कनेक्टिविटी का होगा। इसमें 100 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। दूसरे प्लान में आईपीटीवी का भी एक्सेस मिलेगा। तीसरा प्लान इंटरनेट एक्सेस, आईपीटीवी सर्विस और आईओटी सर्विस के साथ आएगा। प्लान की कीमत 500 रुपये से शुरू होगी और यह 1,000 रुपये से ऊपर तक जाएगी।

जियो गीगाफाइबर इस्तेमाल करने की आधिकारिक कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। ट्रायल फेज़ के दौरान चुनिंदा शहरों में ग्राहकों को 2,500 रुपये या 4,500 रुपये के सिक्योरिटी डिपॉजिट पर जियो गीगाफाइबर कनेक्शन मिलने की खबर है। यह सिक्योरिटी राशि ओएनटी डिवाइस के लिए है।

जियो फाइबर प्रिव्यू ऑफर में 100 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। इसके साथ जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
 

जियो गीगाफाइबर के लॉन्च की तारीख

रिलायंस जियो ने बीते साल जुलाई महीने में जियो गीगाफाइबर को लॉन्च किया था। लेकिन इसे व्यवसायिक तौर पर नहीं उपलब्ध कराया। इस दौरान कंपनी करीब 1,000 शहरों में रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन ले रही थी।

बीते महीने आई एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि जियो गीगाफाइबर का व्यवसायिक लॉन्च 12 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना आम बैठक में होगा। कंपनी ने पहले ही इंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम आईओटी सॉल्यूशन्स, लैंडलाइन और आईपीटीवी सेवा उपलब्ध कराने की बात की थी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »