D2h ने जोड़े 20 नए कॉम्बो पैक, 9 को हटाने की है तैयारीः रिपोर्ट

D2h ऑपरेटर द्वारा जो 9 पैक हटाए जाएंगे, उनमें डुअल लैंग्वेज कर्नाटक एपी एचडी, डुअल लैंग्वेज कर्नाटक एपी एसडी, डुअल लैंग्वेज केरल टीएन एचडी, डुअल लैंग्वेज केरल टीएन एसडी, डुअल लैंग्वेज टीएन एपी एचडी, डुअल लैंग्वेज टीएन एपी एसडी, हमारा पंजाबी, सिल्वर कॉम्बो और सिल्वर गुजराती कॉम्बो शामिल हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2020 11:19 IST
ख़ास बातें
  • इन्ट्रोडक्टरी कॉम्बो पैक 200 चैनल्स तक ऑफर करता है
  • पैकेज डिस्काउंटेड NCF के साथ ऑफर किए जा रहे हैं
  • डी2एच की 9 पैक हटाने की है तैयारी

नए पैक की कीमत 84.75 रुपये प्रति महीने से शुरू

D2h डीटीएच ऑपरेटर ने 20 नए कॉम्बो पैक लॉन्च किए हैं। इसके अलावा कंपनी अपने चैनल पैक में फेरबदल करने पर भी विचार कर रही है, इसके लिए कंपनी अपने 9 कॉम्बो पैक को बंद भी कर सकती है। नया इन्ट्रोडक्टरी कॉम्बो पैक 200 चैनल ऑफर करता है और यह डिस्काउंटेड नेटवर्क कैपेसिटी फीस  NCF के साथ लिस्टेड है। नए इन्ट्रोडक्टरी पैक के अलावा, नये कॉम्बो पैक में डुअल लैंग्वेज पैक, रिज़नल पैक और नेशनल पैक शामिल हैं। नए शुरू किए गए पैक की कीमत 84.75 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है।

DreamDTH रिपोर्ट के अनुसार, D2h ने 8 रिज़नल कॉम्बो पैक पेश किए हैं। इसमें आमारा ओडिया कॉम्बो, हमारा पंजाबी प्लस एचडी कॉम्बो, हमारा पंजाबी प्लस एसडी कॉम्बो, एमपी सीजी का कॉम्बो, सेंटामिज़ 6एम विद मेगा, सिल्वर गुजराती कॉम्बो न्यू, हमारा यूपी कॉम्बो और हमारा यूपी एचडी कॉम्बो शामिल है। इन पैक की कीमत 186.44 रुपये से 413.56 रुपये के बीच है, जिनमें 276 चैनल्स तक दिए जाते हैं।

7 नई डुअल लैंग्वेज पैक में डुअल लैंग्वेज कन्नड़ तमिल कॉम्बो, डुअल लैंग्वेज कन्नड़ तेलुगु कॉम्बो, डुअल लैंग्वेज मलयालम तमिल कॉम्बो, डुअल लैंग्वेज तमिल कन्नड़ कॉम्बो, डुअल लैंग्वेज तमिल मलयालम कॉम्बो, डुअल लैंग्वेज तमिल तेलूगु कॉम्बो और डुअल लैंग्वेज तेलुगु तमिल कॉम्बो शामिल है। ये पैक एक से ज्यादा भाषा पसंद करने वालों के लिए चैनल्स प्रदान करते हैं। इन पैक की कीमत 211.02 रुपये से लेकर 253.39 रुपये तक है और इसमें 248 चैनल्स तक दिए जाते हैं।

नया इन्ट्रोडक्टरी वैल्यू कॉम्बो पैकेज भी लॉन्च किया गया है, और इसकी कीमत 84.75 रुपये से 109.32 रुपये प्रति माह के बीच है। डीटूएच प्रमोशनल बेसिस पर यह पैकेज डिस्काउंटेड NCF के साथ ऑफर करता है। हालांकि, इन पैक को मासिक वैधता के साथ नहीं बल्कि लॉन्ग-टर्म वैधता के साथ खरीदा जा सकता है। इन्ट्रोडक्टरी वैल्यू कॉम्बो का 1 साल का पैकेज, आपको 84.75 रुपये प्रति माह पड़ेगा। वहीं, अगर आप यह पैक तीन महीने के लिए लेते हैं तो यह आपको 99.15 रुपये प्रति माह का पड़ेगा। वहीं, 6 महीने के पैक के लिए आपको 93.22 प्रति माह देने होंगे। यह नए पैक कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं।
Advertisement

वहीं, जो 9 पैक हटाए जाएंगे, उनमें डुअल लैंग्वेज कर्नाटक एपी एचडी, डुअल लैंग्वेज कर्नाटक एपी एसडी, डुअल लैंग्वेज केरल टीएन एचडी, डुअल लैंग्वेज केरल टीएन एसडी, डुअल लैंग्वेज टीएन एपी एचडी, डुअल लैंग्वेज टीएन एपी एसडी, हमारा पंजाबी, सिल्वर कॉम्बो और सिल्वर गुजराती कॉम्बो शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , D2h, Combo Packs, D2h Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.