D2h का कॉम्बो ऑफर, HD RF सेट-टॉप बॉक्स के साथ मैजिक स्टिक 1,599 रुपये में

D2h HD सेटअप-टॉप बॉक्स के साथ मैजिक स्टिक कॉम्बो की कीमत 1,599 रुपये लिस्ट की गई है। इस लिस्टिंग में यह भी जानकारी हासिल हुई है कि सेट-टॉप बॉक्स के साथ 1 महीने का गोल्ड एचडी कॉम्बो चैनल पैक भी मिल रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 18:33 IST
ख़ास बातें
  • D2h ने वेबसाइट पर लिस्ट किया कॉम्बो ऑफर
  • कॉम्बो ऑफर में D2h HD RF Set Top Box के साथ मिल रही मैजिक स्टिक
  • मैजिक स्टिक आपके टीवी पर प्रदान करती है ऑनलाइन एक्सेस

D2h ने नहीं की अभी इसकी अधिकारिक घोषणा

D2h ने HD RF सेट-टॉप बॉक्स और मैजिक स्टिक के साथ कॉम्बो ऑफर लॉन्च किया है। हालांकि, डायरेक्ट-टू-होम (DTH) ने इस बारे में अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की है, इस नए कॉम्बो ऑफर की जानकारी D2h साइट लिस्टिंग से द्वारा सामने आई है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, यह कॉम्बो ऑफर गोल्ड एचडी चैनल पैक के साथ आता है, जिसमें 1 महीने का सब्सक्रिप्शन ग्राहक को दिया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने अपने HD और SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में भी कटौती की थी, जिसके बाद ये पैक 100 रुपये सस्ते हुए थे। यह नया बदलाव इस कदम के बाद ही आया है। वहीं, कंपनी ने पिछले महीने ही अपना D2h Magic stick को एंड्रॉयड आधारित सेट-टॉप बॉक्स D2h Stream के साथ लॉन्च किया था।
 

D2h HD Set-Top Box with Magic stick combo offer price

DTH फोकस ब्लॉग DreamDTH के मुताबिक, D2h HD सेटअप-टॉप बॉक्स के साथ मैजिक स्टिक कॉम्बो की कीमत 1,599 रुपये लिस्ट की गई है। इस लिस्टिंग में यह भी जानकारी हासिल हुई है कि सेट-टॉप बॉक्स के साथ 1 महीने का गोल्ड एचडी कॉम्बो चैनल पैक भी मिल रहा है। हालांकि, D2h साइट के बुक Book Now बटन पर जब आप क्लिक करेंगे, तो आपको वहां बुकिंग के लिए कॉम्बो ऑफर उपलब्ध नहीं होगा

गौरतलब है कि इस कॉम्बो ऑफर की कीमत रेगुलर D2h एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत से काफी कम है। एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,799 रुपये हैं। वहीं, दूसरी तरफ D2h मैजिक स्टिक 399 रुपये में लिस्ट है।

Gadgets 360 ने संबंध में D2h को संपर्क किया है। जवाब मिलते ही हम आपको अपडेट करेंगे।
 

D2h Magic stick features

D2h मैजिक स्टिक यूज़र्स को मौजूदा D2h सेट-टॉप बॉक्स पर स्मार्ट एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह इंटरनेट आधारित सर्विस और यूज़र्स को उनके टीवी पर ऑनलाइन वीडियो देखने में मदद करता है। इसके अलावा यह मैजिक स्टिक गेम्स और ओवर-द-टॉप (OTT) ऐप्स जैसे AltBalaji, Hungama Play, SonyLIV, और Zee5 का एक्सेस भी प्रदान करती है। यह यूएसबी 2.0 कनेक्टर और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन को भी सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.