सावधान! Whatsapp पर MTNL के नाम से हो रही ठगी, ऐसे करें बचाव

ऐसे साइबर फ्रॉड के केस में पीड़ित व्यक्ति को तुरंत मामले की रिपोर्ट 1930 पर करनी चाहिए या फिर अपने नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन पर जाना चाहिए।  

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Twitter पर दिल्ली पुलिस ने खास अलर्ट मैसेज जारी कर दी जानकारी
  • दिल्ली पुलिस ने मोबाइल यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा
  • MTNL वॉट्सऐप के जरिए केवाईसी अपडेट नहीं करता है

MTNL के नाम और Logo का गलत इस्तेमाल करके लोगों के साथ हो रही साइबर ठगी

महानगर टेलीफोन लिमिटिड (MTNL) के नाम और लोगो (Logo) का गलत इस्तेमाल करके लोगों के साथ साइबर ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए एक अलर्ट जारी किया है और सावधान रहने के लिए कहा है। मोबाइल यूजर्स को जागरूक करने के मकसद से दिल्ली पुलिस ने हिदायत दी है कि Whatsapp पर केवाईसी (KYC) अपडेट मैसेज भेजकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, ऐसे किसी भी मैसेज से सावधान रहें। 

Twitter पर दिल्ली पुलिस ने इसके लिए खास अलर्ट मैसेज जारी कर लिखा, "सावधान! साइबर फ्रॉड के लिए @MTNLOfficial का नाम और लोगो इस्तेमाल किए जाने की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। केवाईसी अपडेशन के नाम पर यूजर्स के वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा जाता है, जिसके जरिए साइबर ठग यूजर की गोपनीय जानकारी चुरा लेते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी यूजर को संदेहास्पद ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड नहीं करनी चाहिए और सबसे जरूरी बात, एमटीएनएल वॉट्सऐप पर केवाईसी वैरिफिकेशन कभी नहीं करता है। ऐसे साइबर फ्रॉड के केस में पीड़ित व्यक्ति को तुरंत मामले की रिपोर्ट 1930 पर करनी चाहिए या फिर अपने नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन पर जाना चाहिए।  

पिछले महीने, पुणे पुलिस ने एक पूर्व आईपीएस ऑफिसर और एक साइबर एक्सपर्ट के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। यह चार्जशीट कथित क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड के लिए की गई थी जिसमें कई करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी का घोटाला किया गया था। आईपीएस ऑफिसर पाटिल ने इंडियन पुलिस सर्विस से अपनी मर्जी से रिटायरमेंट ले लिया था। इनके साथ दूसरे व्यक्ति घोड़े को भी पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ये दोनों 2018 में दो क्रिप्टोकरेंसी केसों की जांच पड़ताल कर रहे थे। पुलिस ने आरोप लगाया कि पाटिल ने इन्वेस्टिगेशन के दौरान कुछ क्रिप्टोकरेंसी को अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया और इसके बदले में घोड़े ने पुलिस को स्क्रीनशॉट दिखाकर गुमराह कर दिया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cyber crime, cyber fraud, delhi police, twitter post, whatsapp kyc

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.