अमिताभ बच्चन की आवाज मोबाइल कॉल करते समय अब कोरोना से बचने के उपाय नहीं बताएगी, सुनाई देगी महिला की आवाज

Corona (कोरोना) के समय अक्सर लोगों को अपने मोबाइल फोन से दूसरे शख्स को कॉल करते वक्त अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती थी, लेकिन अब इस आवाज और मैसेज को रिप्लेस कर दिया गया है

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 जनवरी 2021 19:55 IST
ख़ास बातें
  • न्यू कॉलर ट्यून को टेलीकॉम कंपनियों को रोलआउट करने के लिए कह दिया गया है
  • न्यू कॉलर ट्यून में विमेन वॉयस दिया गया है
  • न्यू कॉलर ट्यून में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक किया गया है

न्यू कॉलर ट्यून में COVID-19 वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी जा रही है

Corona (कोरोना) के समय अक्सर लोगों को अपने मोबाइल फोन से दूसरे शख्स को कॉल करते वक्त अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती थी। इस वॉयस ओवर में अमिताभ बच्चन लोगों को इस वायरस से बचने के उपायों की जानकारी देते थे। हालांकि अब भारत ने कोरोना की वैक्सीनेशन कैंपेन को शुरू कर दिया है। ऐसे में अमिताभ बच्चन वाली मौजूदा कॉलर ट्यून को भी न्यू मैसेज से रिप्लेस कर दिया है। इस मैसेज का मकसद अब लोगों को COVID-19 वैक्सीन के बारे में जागरुक करने का है। टेलकॉम ऑपरेटर्स ने इसे देश में रोलआउट करना भी शुरू दिया है। यह मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए डिफॉल्ट रिंगिंग होगी।

इससे पहले जिस कॉलर ट्यून को अमिताभ बच्चन की आवाज में सुनवाया जा रहा था, वह कोविड से बचने के उपायों की जानकारी देता था। इसको लेकर कई मोबाइल सब्सक्राइबर्स ने शिकायत भी की थी कि उन्हें हर न्यू कॉल पर बार-बार उस मैसेज को सुनना अच्छा नहीं लग रहा है।    

आपको बता दें कि इस बार जो मैसेज रिकॉर्ड किया गया है वह अमिताभ बच्चन की आवाज में नहीं है। न्यू कॉलर ट्यून फीमेल वॉयस में है, जिसमें COVID-19 वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी जा रही है। कॉलर ट्यून में बताया गया है कि,” नया साल 2021 COVID-19 वैक्सीन के तौर पर लोगों के लिए नई उम्मीद लाया है। भारत में विकसित टीका सुरक्षित और प्रभावी है और COVID के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। इसीलिए भारतीय टीकों पर भरोसा करें। कृपया अपनी बारी आने पर टीकाकरण लें और अफवाहों पर भरोसा न करें।”

यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (www.mohfw.gov.in) और राष्ट्रीय COVID-19 हेल्पलाइन की संख्या भी प्रदान करता है जो 1075 है। नए कॉलर ट्यून को COVID-19 टीकाकरण की जागरुकता के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। सूत्रों ने Gadgets 360 को बताया कि दूरसंचार विभाग (DoT) ने ऑपरेटरों को नई कॉलर ट्यून लगाने का निर्देश दिया है। पुराने वर्जन की तरह, यह सभी मोबाइल यूजर्स के लिए डिफाल्ट रुप से लागू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Coronavirus, amitabh bacchan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.