6G कब शुरू होगा? चीन ने तो तैयारियां शुरू कर दीं, लॉन्‍च की तारीख भी आई सामने

6G : उम्‍मीद जताई गई है कि चीन में अगले दशक की शुरुआत तक 6G मोबाइल नेटवर्क का रोलआउट शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 10:42 IST
ख़ास बातें
  • 2025 तक चीन में 6G ऐप्लिकेशंस शुरू हो सकती हैं
  • भारत ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं
  • चीन और भारत तेजी से 5G नेटवर्क को रोलआउट कर रहे हैं

6G : स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम के शिखर सम्मेलन में चाइना यूनिकॉम के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियू लिहोंग ने इस टाइमलाइन का खुलासा किया।

Photo Credit: Forbes

5G मोबाइल नेटवर्क के रोलआउट के बाद दुनिया के तमाम देश 6G की तैयारियों में जुट गए हैं। भारत ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। पड़ोसी देश चीन अपने यहां तेजी से 5G नेटवर्क का विस्‍तार कर रहा है और 6G को लेकर भी उसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के तीसरे सबसे बड़े वायरलैस नेटवर्क ऑपरेटर ‘चाइना यूनिकॉम' (China Unicom) ने उम्‍मीद जताई है कि 6G टेक्‍नॉलजी से जुड़ी टेक्निकल रिसर्च और शुरुआती ऐप्लिकेशंस साल 2025 तक लॉन्‍च हो सकती हैं। रिपोर्ट में उम्‍मीद जताई गई है कि चीन में अगले दशक की शुरुआत तक 6G मोबाइल नेटवर्क का रोलआउट शुरू हो सकता है। 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, स्विटजरलैंड के दावोस में वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम के शिखर सम्मेलन में चाइना यूनिकॉम के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियू लिहोंग ने इस टाइमलाइन का खुलासा किया। सम्‍मेलन में शामिल हुए लियू ने कहा कि साल 2025 तक शुरुआती 6G "ऐप्लिकेशन सिनारियो" चीन में पेश किए जाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट यूजर आबादी वाला देश और सबसे बड़ा स्‍मार्टफोन मार्केट है। साल 2019 से ही चीन में 6G पर रिसर्च चल रही है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 6G का कमर्शल लॉन्‍च साल 2030 से शुरू होने की उम्‍मीद है।  

वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम में शामिल हुए चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जिन झुआंगलोंग ने भी 6G पर अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि चीन दुनियाभर में 6G से जुड़ी रिसर्च और डेवलपमेंट को लीड कर रहा है। 6G को लेकर चीन में एक सम्‍मेलन 22 से 24 मार्च के बीच भी आयोजित किया गया था। उस सम्‍मेलन में टेलिकॉम इंडस्‍ट्री के तमाम एक्‍सपर्ट शामिल हुए थे। सबके बीच यह आम राय बनी कि चीन में साल 2030 तक 6G मोबाइल सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, चीन के 3 टेलिकॉम नेटवर्क ऑपरेटर 6G से जुड़ीं रिसर्च में शामिल हैं। इनमें चाइना मोबाइल, चाइना टेलीकॉम और चाइना यूनिकॉम शामिल हैं। 
Advertisement

खास यह है क‍ि दुनिया के अन्‍य देश भी 6G से जुड़ी रिसर्च शुरू कर चुके हैं और 5G मोबाइल नेटवर्क के रोलआउट में चीनी टेक्‍नॉलजी कंपनियों को प्राथमिकता नहीं दे रहे।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.