BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ मुफ्त मिल रहा है हॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन

BSNL Superstar 300: बीएसएनएल अपने इस ब्रॉडबैंड प्लान (BSNL Broadband Plans) के साथ दे रही है हॉटस्टार प्रीमियम (Hotstar Premium) का सब्सक्रिप्शन। जानें

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 22 जून 2019 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Superstar 300 ब्रॉडबैंड प्लान के साथ मिलेगी 50Mbps की स्पीड
  • बीएसएनएल सुपरस्टार 300 के साथ फ्री मिलेगा Hotstar Premium का सब्सक्रिप्शन
  • BSNL Superstar 300 सभी टेलीकॉम सर्किल में है उपलब्ध

BSNL Superstar 300 के साथ मुफ्त मिल रहा है Hotstar Premium का सब्सक्रिप्शन

BSNL अपने कस्टमर बेस को बढ़ाने के मकसद से अपने ब्रॉडबैंड प्लान (BSNL Broadband Plans) के साथ बोनस के रूप में स्ट्रीमिंग सर्विस का सब्सक्रिप्शन मुहैया करा रही है। इस साल की शुरुआत में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने चुनिंदा भारत फाइबर ग्राहकों को 999 रुपये की अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) मेंबरशिप फ्री दे रही थी। बीएसएनएल ने अब नए ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा की है, BSNL के इस नए प्लान का नाम Superstar 300 रखा गया है जिसके साथ हॉटस्टार प्रीमियम (Hotstar Premium) का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

बीएसएनएल के नए सुपरस्टार 300  ब्रॉडबैंड (BSNL Superstar 300) प्लान की कीमत 749 रुपये है। यह प्रति माह 50 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से 300 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। BSNL के नए फाइबर टू होम प्लान की सबसे बड़ी खासियत प्लान के साथ मिलने वाला हॉटस्टार प्रीमियम (Hotstar Premium) का सब्सक्रिप्शन है।

Hotstar अभी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) की स्ट्रीमिंग कर रहा है, जो बड़े पैमाने पर ट्रैफिक को आकर्षित कर रहा है। BSNL ने घोषणा की है कि सुपरस्टार 300 ब्रॉडबैंड प्लान जो हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आ रहा है यह देशभर के सभी टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध होगा। जो भी यूज़़र ऑफर का लाभ उठाने के इच्छुक हैं वह ऑनलाइन रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं या फिर 18003451500 (टोल-फ्री नंबर) पर कॉल कर सकते हैं।

इस साल के शुरुआत में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने चुनिंदा Bharat Fiber यूजर्स को Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन फ्री दिए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, बीएसएनएल की एक मात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी नहीं है जो स्ट्रीमिंग सर्विस का सब्सक्रिप्शन दे रही हो। इस माह के शुरुआत में Airtel ने एयरटेल प्लेटिनम ग्राहकों के लिए Zee5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था। इसके अलावा चुनिंदा पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ यूज़र को Netflix का भी फ्री एक्सेस मिल रहा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.